विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2023

दिल्‍ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है.

दिल्‍ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी
हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से कल बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है. सुबह 7:00 बजे यमुना का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज हुआ. यमुना का जलस्तर आज शाम 206.7 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है. हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से कल बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिसके बाद आज यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है.

लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्‍तर 

  • आज सुबह 8:00 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.90 मीटर दर्ज हुआ.
  • सुबह 9 बजे 205.96 मीटर दर्ज हुआ यमुना का जलस्तर.

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है. मंत्री ने एक बयान में कहा, यदि नदी के जलस्तर में 206.7 मीटर तक की वृद्धि होती है, तो यमुना खादर (बाढ़ के मैदान) के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं, लेकिन सरकार वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिये तैयार है.

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में जल प्रवाह की दर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच दो लाख से 2.5 लाख क्यूसेक के बीच रही.

आतिशी ने कहा कि बाढ़ के खतरे के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित इलाकों में नियमित रूप से 'मुनादी' (घोषणा) की जा रही है. राहत शिविरों का निरीक्षण तथा लोगों के वहां लोगों को ठहराने की तैयारी की गयी है. उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है.

ये भी पढ़ें :-
हिमाचल में फिर भारी बारिश, दिल्‍ली में छाए रहेंगे बादल, जानिए- अन्‍य राज्‍यों में कैसा रहेगा मौसम
ऊपरी इलाकों में भारी बारिश से दिल्ली में फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Yamuna, Hathinikund Barrage, Atishi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com