- नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक दल का नेता अपने करीबी और अनुभवी नेता श्रवण कुमार को चुना है
- श्रवण कुमार नालंदा विधानसभा क्षेत्र से आठवीं बार लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं और वहां दबदबा रखते हैं
- श्रवण कुमार का राजनीतिक सफर 1974 के जेपी आंदोलन से शुरू हुआ और वे नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी रहे हैं
बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे और सम्राट चौधरी के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद भी राजनीतिक हलचल तेज है. इस बीच नीतीश कुमार ने अपने करीबी श्रवण कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना है. कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार को यह जिम्मेदारी मिल सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. नीतीश ने श्रवण को चुन कर सबको चौंका दिया. अब सवाल है कि आखिर श्रवण कुमार कौन हैं? जिनको जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया है.
कौन हैं श्रवण कुमार?
श्रवण कुमार को जेडीयू सीनियर और अनुभवी नेताओं में गिना जाता है. वो नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं. इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि श्रवण नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस सीट पर उनका काफी दबदबा है. 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार आठवीं बार यहां से जीत दर्ज की है. वह नीतीश सरकार में लंबे समय तक ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं और विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक की भूमिका भी निभा चुके हैं. श्रवण कुमार का राजनीतिक सफर 1974 के जेपी आंदोलन से शुरू हुआ था और वह समता पार्टी के समय से ही नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

नीतीश कुमार ने क्यों जताया भरोसा?
यह किसी से छिपा नहीं है कि जेडीयू के सर्वेसर्वा नीतीश कुमार ही हैं. ऐसे में श्रवण को यह जिम्मेदारी उन्हीं ने दी है. नीतीश कुमार द्वारा उन्हें इस पद के लिए चुनने के पीछे कई ठोस वजह मानी जा रही हैं. श्रवण कुमार को नीतीश कुमार के सबसे करीबी और भरोसेमंद सहयोगियों में गिना जाता है. राजनीति में उनका साथ 30 साल से भी ज्यादा पुराना है. इसके अलावा श्रवण भी कुर्मी जाति से ही आते हैं. कुर्मी समाज बिहार में बड़ा वोट बैंक है. ऐसे में नीतीश के बाद इस वोट बैंक को साधने में श्रवण कुमार बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नीतीश राज में 224 कर्मचारी कर दिए गए थे सस्पेंड, CM सम्राट चौधरी ने पलट दिया फैसला, दिया बहाली का आदेश

पार्टी के बड़े पद संभाल चुके
श्रवण कुमार भले ही अब विधायक दल के नेता चुने गए हों, लेकिन वो लंबे वक्त से जेडीयू के बड़े पद संभालते रहे हैं. विधानसभा की कार्यवाही और पार्टी के भीतर सचेतक के रूप में उनका लंबा अनुभव है. नीतीश कुमार उन पर काफी भरोसा करते हैं. ऐसे में नीतीश की गैर मौजूदगी में भी पार्टी और विधायकों को श्रवण कुमार संभाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: JDU ने श्रवण कुमार को चुना विधानमंडल का नेता, नीतीश के गृह जिले से ताल्लुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं