- बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजस्व विभाग के 224 कर्मचारियों का निलंबन निरस्त किया.
- राजस्व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी जिसे सरकार ने अनुशासनहीनता माना था
- राजस्वकर्मियों के निलंबन के बाद विभाग के कई जरूरी काम प्रभावित हुए थे
बिहार में हुआ नेतृत्व परिवर्तन राजस्व और भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के दौरान विभाग के 224 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन अब नीतीश कुमार के राज्य सभा चले जाने और उनकी जगह सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका निलंबन निरस्त कर दिया गया है. राजस्व कर्मचारियों के लिए इस फैसले को बड़ी राहत बताया जा रहा है. इन कर्मचारियों को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निलंबित किया था जिसे अब सीएम सम्राट चौधरी ने पलट दिया है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल इस साल फरवरी में राजस्व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी थी. लेकिन तब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस हड़ताल के खिलाफ सख्त कदम उठाया जो राजस्व विभाग के मंत्री थे. सिन्हा ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया और इसके बाद अलग-अलग आदेशों को जारी करते हुए 224 राजस्वकर्मियों को निलंबित कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

विजय सिन्हा ने हड़ताल को अनुशासनहीनता माना था
Photo Credit: IANS
मार्च में इस हड़ताल में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी भी साथ आ गए. उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई और 45 अधिकारियों के सस्पेंड कर दिया गया.
निलंबन लिया गया वापस
सम्राट सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी राजस्वकर्मियों और अधिकारियों का निलंबन रद्द कर दिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब सभी जिलाधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी किया है. इसमें 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच सस्पेंड किए गए कर्मियों की बहाली प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के लिए कहा गया है.

निलंबन वापसी के आदेश की कॉपी
Photo Credit: bihar.nic.in
दरअसल राजस्व कर्मियों की लगभग ढाई महीने लंबी हड़ताल की वजह से कई जरूरी सरकारी काम ठप पड़ गए थे. इसकी वजह से दाखिल-खारिज, नामांतरण और जनगणना जैसे कामों पर गंभीर असर पड़ा था. निलंबन वापस होने के बाद राजस्व विभाग के इन कामों के अब फिर पटरी पर लौटने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-: बिहार के सरकारी कर्मचारियों को राहत, सिर्फ एक बार प्रतियोगी परीक्षा वाला आदेश सरकार ने वापस लिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं