समय से बिजली का बिल जमा करना ग्रामीण इलाकों में आज भी एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के महोबा में एक 'बिजली वाली दीदी' सामने आयी है. 'बिजली वाली दीदी' घर-घर जाकर लोगों से बिजली का बिल लेती है और उसे समय पर जमा करती हैं. 'बिजली वाली दीदी' का नाम पुष्पा देवी राजपूत है. पुष्पा देवी बिजली बिल कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करती हैं. पुष्पा बताती हैं कि पहले इन्हें झिझक होती थी, लेकिन अब वो दूसरी महिलाओं को भी जागरूक कर रही हैं. वहीं बिजली विभाग का भी मानना है कि बिजली वाली दीदी के बदौलत विभाग को काफी लाभ हुआ है.
एनडीटीवी से बात करते हुए पुष्पा देवी ने कहा कि पहले तो मुझे लगता था कि इस काम को मैं कैसे कर पाऊंगी? लेकिन बाद में धीरे-धीरे मैंने काम को करना शुरू किया. अब तो काफी हद तक बिल जमा होने लगे हैं. पहले लोग बिल कम जमा कर पाते थे लेकिन मेरी मदद से लोग आसानी से जमा कर लेते हैं. अब मेरी सबसे पहचान हो गयी है. सब लोग मुझे प्यार से बिजली वाली दीदी के नाम से पुकारते हैं. सब लोगों को मेरे आने का इंतजार रहता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं बिजली विभाग के कैशियर का भी मानना है कि बिजली वाली दीदी के आने के बाद से विभाग को बड़ा लाभ हुआ है. उन्होंने कहा कि इनके पास राजस्व करीब 50 लाख तक आ जाता है. पुष्पा देवी को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सम्मानित भी किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं