मराठा गौरव को पर्दे पर बखूबी उतारती फिल्म ‘छावा' सफलता के आसमान को छू रही है. 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी फिल्म को खूब तारीफ मिल रही है. फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय की कवि कुमार विश्वास ने भी सराहा है. संभाजी महाराज की वीरता को पर्दे पर उतारती फिल्म ‘छावा' में विक्की कौशल की अदाकारी को कुमार विश्वास ने “अद्भुत” बताया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भारत की अप्रतिम शौर्य परंपरा को अपने अद्भुत अभिनय कौशल से हमारे प्राणधन शौर्य-स्वरूप छावा छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में जीवंत करने के लिए बहुत-बहुत बधाई विक्की कौशल अशेष शुभकामनाएं.”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके अलावा कुमार विश्वास ने एक मार्मिक किस्सा भी सुनाया. अपने संबोधन को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी शेयर किया.
वीडियो देखें.
इस वीडियो में कुमार विश्वास ने कहा कि शाहजहां ने औरंगजेब को फारसी में एक खत लिखा था. इस खते के जरिए शाहजहां ने औरंगजेब को हिन्दुओं का नाम लेकर मारा था ताना.
खत कुछ इस प्रकार से है
खत में श्राद्ध का किया था जिक्र- तू मुझ जिंदा को पानी के लिए तरसा रहा, यहां तो श्राद्ध में मरे हुए परदादा को भी पानी पिलाते हैं...

जिनका अर्थ है हे मेरे बेटे, हम और तू अजीब मुसलमान पैदा हो गए. जो अपने जिंदा बाप को पानी के लिए तरसा रहा. हम जिस मुल्क पर हुकूमत कर रहे हैं मेरे बेटे जिसे ना मैं समझ पाया ना तू. एक तू है जो अपने जिंदा बाप को पानी के लिए तरसा रहा है, एक इस मुल्क के लोग हैं जो श्राद्ध में अपने मरे हुए परदादा को भी पानी देते हैं.
पूरी कहानी जानिए
औरंगजेब ने अपने पिता को शाहजहां ने कैद कर लिया था, उसे गिनकर चीजें भेजी जाती थी. तीन रोटी , एक रकाबी जिसमें मीट के दो टुकड़े और रशा होता था. एक फूटी मटकी थी, जिसमें पानी का लेवल सेट था कि यहीं तक देना है. गर्मी के दिन आए तो शाहजहां को गर्मी लगने लगी तो वो पानी ज्यादा मांगने लगा. उसने पहरेदारों ने कहा कि अपने राजा और मेरे बेटे से कहो कि पानी को गर्मी में तो बढ़ा दो. इस पर औरगजेब ने कहा कि जो मिल रहा है उसमें जिंदा रहें, या मर जाए. मरते हुए शहजहां ने जो कि एक कवि भी था... ने फारसी में पंक्तियां लिखकर भेजी थीं.
कुमार विश्वास ने छावा फिल्म की तारीफ की
फिल्म में शानदार अभिनय के लिए कुमार विश्वास से मिली तारीफ पर विक्की कौशल बेहद उत्साहित नजर आए. विश्वास की तस्वीरों को री-पोस्ट कर उन्होंने आभार जताते हुए लिखा, “धन्यवाद कुमार विश्वास जी.”
मराठा साम्राज्य और उसके गौरव वीर संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा' की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सराहना कर चुके हैं. विक्की कौशल ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए इसे शब्दों से परे सम्मान बताया था.
फिल्म दो राज्यों मध्य प्रदेश और गोवा में टैक्स फ्री भी हो चुकी है.
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा' में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं. इस प्रोजेक्ट में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब, डायना पेंटी ने जीनत-उन-निसा बेगम, आशुतोष राणा ने हम्बीराव मोहिते और दिव्या दत्ता ने सोयराबाई की भूमिका निभाई है.
14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है. बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त धमाल मचाए हुए है. 250 करोड़ के क्लब में फिल्म शामिल हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं