दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को CBI ने गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई थी कि मनीष सिसोदिया को रविवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया था कि मनीष सिसोदिया की तरफ से जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा. सीबीआई की तरफ से कहा गया है कि मनीष सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे इस कारण उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा.
क्यों उठे शराब नीति पर सवाल?
1. थोक लाइसेंस धारकों का कमीशन बढ़ाकर 12% फ़िक्स किया
2. बड़ी कंपनियों की मोनॉपोली बढ़ाने के आरोप लगे
3. शराब सरकारी दुकानें नहीं केवल निजी दुकानें बेचेंगी
4. शराब दुकानदार भारी रियायत पर शराब बेच रहे थे
5. पहले से ज़्यादा बड़ी दुकानें खुलीं, चर्चा बढ़ी
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये पूरा मसला है क्या और क्या रहा है पूरा घटनाक्रम-
मार्च 2021- मनीष सिसोदिया ने नई आबकारी नीति का एलान किया- नई शराब नीति की ख़ास बातें
\\\ अब शराब बस निजी क्षेत्र बेचेगा
\\\ न्यूनतम 500 वर्ग फ़ुट क्षेत्र में खुलेगी दुकान
\\\ दुकान का कोई भी काउंटर सड़क पर नहीं होगा
\\\ दिल्ली में शराब की दुकानों का समान वितरण
\\\ कुल दुकाने 850 थीं, उतनी ही रहेंगी
\\\ नई नीति से राजस्व 1500-2000 करोड़ रु बढ़ने की उम्मीद थी
\\\ नवंबर 2021 - नई शराब नीति लागू
\\\ मई 2022 - नए LG ने ज़िम्मा संभाला, मुख्य सचिव को जांच के निर्देश
\\\ जुलाई 2022 -मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर LG ने CBI जांच की सिफ़ारिश की
\\\ 19 अगस्त -मनीष सिसोदिया के घर पर CBI का छापा
रविवार को पूछताछ के बाद क्यों हुई गिरफ्तारी?
- अहम किरदार दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बना
-कार्टेलाइज़ेशन के आरोप वाले ज़्यादातर लोग गिरफ़्तार
- तेलंगाना के सीएम KCR की बेटी के कविता से भी पूछताछ हो चुकी
-कविता के पूर्व सीए बुच्ची बाबू गिरफ़्तार
-सत्येंद्रजैन से भी तिहाड़ जेल में एक्साइज़ नीति को लेकर पूछताछ
-CBI: सिसोदिया ने 7 बार मोबाइल सेट औ सिम कार्ड बदले थे, जब केस में गतिविधियां हो रही थीं
- जनवरी में सिसोदिया के दफ़्तर से कंप्यूटर ज़ब्त
सिसोदिया पर आरोप- मुख्य सचिव की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप
- शराब कंपनियों को लाइसेंस फ़ीस में 144.36 करोड़ रु की छूट दी गई, कोविड में दुकान बंद रहने के नाम पर
- एक लाइसेंस आवेदक कंपनी को 30 करोड़ रु की रक़म लौटाई क्योंकि वो हवाई अड्डे क्षेत्र में ज़रूरी NOC लेने में नाकाम रही
- विदेशी शराब पर 50 रु/केस की छूट दी गई
- 2021-22 में जिनको शराब के लाइसेंस मिले उनको टेंडर होने के बाद बेजा फ़ायदा पहुंचाया गया।
- मनीष सिसोदिया जो एक्साइज़ विभाग के मंत्री थे उन्होंने बड़े फ़ैसले किए और लागू करवाए जो तय प्रावधानों और नोटिफ़ाइड एक्साइज़ नीति के ख़िलाफ़ थे
- मनीष सिसोदिया ने शराब का साइसेंस लेने वालों को टेंडर होने के बाद आर्थिक फ़ायदे पहुंचाए जिससे सरकारी ख़ज़ाने को बहुत नुक़सान हुआ
- ये सब उच्च सियासी स्तर पर quid pro quo दिखाता है।
मनीष सिसोदिया पर CBI का शिकंजा ऐसे कसा
- 17 अगस्त, 2022 - CBI FIR में सिसोदिया आरोपी नंबर 1
- 19 अगस्त, 2022 - मनीष सिसोदिया के घर CBI छापा
- 30 अगस्त, 2022 - मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर खंगाले
- 17 अक्तूबर, 2022 - मनीष सिसोदिया से 9 घंटे तक CBI पूछताछ
- 25 नवंबर, 2022 - CBI चार्जशीट दाख़िल, सिसोदिया का नाम नहीं
- 15 जनवरी, 2023- मनीष सिसोदिया के दफ़्तर से CBI ने कंप्यूटर ज़ब्त किया
- 18 फ़रवरी, 2023- मनीष सिसोदिया को CBI का समन
- 19 फ़रवरी, 2023- सिसोदिया की मांग पर CBI ने दिया वक़्त
- 26 फरवरी 2023 - मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं