पश्चिम बंगाल में राम नवमी के जुलूस को लेकर राजनीति (Bengal Ramnavmi Procession Politics) गरम है. टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं. अदालत ने 6 अप्रैल को जुलूस निकालने की इजाजत (Bengal Ramnavmi Procession) दे दी है. बीजेपी समेत कई हिंदू संगठन जुलूस निकालने के लिए तैयार हैं. अब टीएमसी भी जुलूस निकालने जा रही है. डर बस यही है कि हालात बिगड़ें ना. हालांकि बंगाल सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है.
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने हावड़ा में रामनवमी पर शर्तों के साथ दी शोभायात्रा की इजाजत, गरमाया हुआ है माहौल
टीएमसी विधायक शौकत मोल्लाह ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस कैनिंग में होने वाली रामनवमी की विशाल रैली में शामिल होगी. जुलूस के आयोजक ने उनको भी न्योता दिया है. इसके साथ ही उन्होंने भड़काऊ माहौल बनाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया. टीएमसी विधायक ने कहा कि बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार, सुवेंदु अधिकारी और दिलीप घोष धर्म का राजनीतिकरण कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रामनवमी जुलूस पर बीजेपी-टीएमसी आमने-सामने
वहीं बीजेपी नेता दिलीप घोष ने सवाल उठाया कि पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हिंदू त्योहारों के दौरान समस्याएं क्यों पैदा होती हैं? ममता सरकार और पुलिस हिंदू त्योहारों को रोकने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाती है. कहते हैं कि अगर कोई गड़बड़ी होती है, तो जुलूस की इजाजत नहीं दी जाएगी, लेकिन गड़बड़ी आप ही पैदा करते हैं. वे बहाने लेकर कोर्ट में जाते हैं. उन्हें बहाना बंद कर देना चाहिए. क्यों कि हिंदू समाज कानून के दायरे में रहकर ही अपने कार्यक्रम का आयोजन करता है.
बंगाल में भव्य होगा रामनवमी का जुलूस
बंगाल में इस बार राम नवमी का जुलूस कितना भव्य होगा इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि शोभायात्रा के लिए ढाई हजार से ज्यादा आवेदन दिए गए हैं. 60 शोभायात्राएं तो अकेले कोलकाता में ही निकालने की तैयारी हो रही है, जिनमें 41 को इजाजत मिल गई है.
इन शर्तों के साथ रामनवमी जुलूस की इजाजत
कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल में हिंदू संगठनों को कुछ शर्तों के साथ रामनवमी का जुलूस निकालने की अनुमति दी है. जुलूस में हथियार ले जाने की अनुमति नहीं है. साथ ही, जुलूस में शामिल होने वालों को पुलिस और प्रशासन के पास अपना पहचान पत्र जमा करना होगा. इन शर्तों के साथ हाई कोर्ट ने हावड़ा में अंजनी पुत्र सेना और विश्व हिंदू परिषद के रामनवमी जुलूस को अनुमति दी है. अंजनी पुत्र सेना और विश्व हिंदू परिषद को सुरक्षा के लिहाज से अलग-अलग समय पर जुलूस निकालने की परमिशन दी गई है. इसके साथ ही, जुलूस में लोगों की संख्या को भी सीमित कर दिया गया है.
'राम' पर कैसे बढ़ा बवाल?
पूरा बवाल टीएमसी विधायक मदन मित्रा के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई रामनवमी के दिन तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा, तो वह पिटे बिना घर नहीं लौट पाएगा. अपनी ताकत दिखाने के लिए रामनवमी का दिन न चुनें. बस फिर क्या था बीजेपी नेता दिलीप घोष ने पलटवार कर कहा कि पहले टीएमसी नेता सीधे खड़े होना सीखें, फिर चुनौती दें.
रामनवमी पर बंगाल में हाई अलर्ट
कोलकाता हाई कोर्ट का जुलूस को परमिशन देना ममता सरकार के लिए किसी झटके से कम नहीं है. हालांकि अब जब जुलूस निकलेगा ही तो कोई अप्रिय घटना न घटे ये देखना सरकार की जिम्मेदारी होगी. यही वजह है कि पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में 29 IPS अफसरों की तैनाती की गई है. अकेले कोलकाता में 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती का आदेश दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं