तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने उनकी विधानसभा सीट नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) द्वारा दी गई चुनौती स्वीकार कर ली और कहा वह चुनाव में उन्हें (ममता बनर्जी को) हरायेंगे, वरना राजनीति छोड़ देंगे. हालांकि पूर्व तृणमूल नेता ने कहा कि उम्मीदवारों पर आखिरी निर्णय बीजेपी नेतृत्व विस्तृत चर्चा के बाद लेगा, न कि जैसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में मनमाने तरीके से होता है. बनर्जी ने उससे पहले दिन में नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था. इस सीट से राजनीतिक दिग्गज शुभेंदु अधिकारी जीते थे.
ममता ने नंदीग्राम से लड़ने का ऐलान कर एक तीर से कई निशाने साधे, क्यों खास है यह कदम...
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
अधिकारी ने कहा, ‘‘ यदि मुझे मेरी पार्टी नंदीग्राम (Nandigram assembly seat) से चुनाव मैदान में उतारती है तो मैं उनको कम से कम 50000 वोटों के अंतर से हराऊंगा, अन्यथा मैं राजनीति छोड़ दूंगा.''उन्होंने कहा कि लेकिन तृणमूल कांग्रेस जहां बनर्जी और उनके भतीजे ‘तानाशाही ' तरीके से चलाते हैं वहीं भाजपा में उम्मीदवार चर्चा के बाद तय किये जाते हैं और मेरी उम्मीदवारी पर फैसला पार्टी को करना है. तीन किलोमीटर के रोडशो के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, ‘ मैं नहीं जानता कि मुझे कहां से उतारा जाएगा और उतारा भी जाएगा या नहीं.''
स्वामी विवेकानंद की विरासत पर अधिकार जताने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में वाकयुद्ध
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बस चुनाव से पहले ही नंदीग्राम को याद करती हैं एवं उन पर नंदीग्राम गोलीबारी में लिप्त रहे एक IPS अधिकारी को चार बार सेवा विस्तार देने का आरोप लगाया.'' भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बनर्जी नंदीग्राम के लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही हैं लेकिन ‘‘इस बार यह काम नहीं करेगा और उनकी पार्टी लोकतांत्रिक ढंग से बंगाल की खाड़ी में फेंक दी जाएगी.'' उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी की सभा में ज्यादातर लोग बाहर से लाए गए थे.
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं