विज्ञापन
This Article is From May 17, 2022

बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में अगले 3-4 दिन झमाझम बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में कल से चढ़ सकता है पारा

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार को आंधी या धूल भरी आंधी के चलने से पारा कुछ डिग्री नीचे आ सकता है, लेकिन बुधवार को फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा. हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से काफी ऊपर रहा.

बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में अगले 3-4 दिन झमाझम बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में कल से चढ़ सकता है पारा
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई है.
नई दिल्ली:

मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है. इससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. मानसून (Monsoon) देश के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र बंगाल की खाड़ी और अंडमान के समुद्री इलाकों में 2 से 3 दिन में आ सकता है. इस दौरान आंधी, तेज बारिश और वज्रपात का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिधंटा रह सकती है.

मौसम विभाग ने ताजा पुर्वानुमान में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है. वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे के इलाके और उड़ीसा में भी आंधी के साथ बारिश हो सकती है. केरल, कोस्टल एरिया और कर्नाटक कई कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है.

मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, प्रचंड गर्मी के बीच जल्द आएगा बारिश का दौर

वहीं सोमवार की बात करें तो उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पारा घटकर 42.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. दिल्ली में रविवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन (45.6 डिग्री सेल्सियस) था.

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 28 डिग्री सेल्सियस और 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आईएमडी ने कहा था कि बुधवार को तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा और शुक्रवार को यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है.

आईएमडी ने कहा है कि मंगलवार को आंधी या धूल भरी आंधी के चलने से पारा कुछ डिग्री नीचे आ सकता है, लेकिन बुधवार को फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा. हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से काफी ऊपर रहा.

49 डिग्री का 'टेम्परेचर टॉर्चर' के बाद दिल्ली-NCR में आज धूलभरी आंधी के आसार : 10 बड़ी बातें

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में पारा रविवार के तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस से घटकर सोमवार को 44.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. हिसार में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में रविवार से चार डिग्री कम यानी 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 42.1 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 41.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार से बुधवार तक राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है. राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में पारा 2 से 5 डिग्री नीचे रहा. धौलपुर 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.

दिल्ली में प्रचंड गर्मी, कई इलाकों में पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार, गुरुग्राम में भी बरसी आग

पश्चिमी ओडिशा में रात भर मध्यम से भारी बारिश होने से शुष्क मौसम समाप्त हुआ. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत की ओर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले तीन-चार दिनों में ओडिशा में गरज के साथ वर्षा और धूल भरी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश को भी लू की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पारे में गिरावट का अनुमान जताया है. आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जून के मध्य तक मानसून आने की संभावना है.
 

लेखक के बारे में
img
चंदन वत्स
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thunderstorm And Rain, Weather Update India, Weather Update In Delhi, India Meteorological Department (IMD), Today Weather, Today Weather Forecast, Delhi Weather, Delhi Rain, Delhi Temperature
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com