विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2018

Weather Report : 17 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश

एक अधिकारी ने बताया कि मंडी के पास वाहनों की आवाजाही के लिए चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग -21 बंद कर दिया गया है.

Weather Report : 17 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश
केरल में बाढ़ और बारिश ने काफी तबाही मचाई है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का जोर बरकरार है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्‍य के अनेक हिस्‍सों में बारिश हुई. आंचलिक मौसम केन्‍द्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्‍से मानसूनी बारिश से तर-बतर रहे. इस अवधि में नानपारा में सबसे ज्‍यादा 10 सेंटीमीटर वर्षा हुई. अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्‍य के ज्‍यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. कुछ स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में रातभर हुई भारी बारिश के बाद अंदरूनी इलाकों में ज्यादातर सड़कें सोमवार को परिवहन के लिए बंद हैं, जिसके चलते सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं.  एक अधिकारी ने बताया कि मंडी के पास वाहनों की आवाजाही के लिए चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग -21 बंद कर दिया गया है.  इसी तरह सोलन जिले में जबली के पास चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 अवरुद्ध है. 

देश के सात राज्यों में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 774 लोगों की मौत

13 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघायल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, 
14 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड.

केरल में भारी बारिश का कहर, सीएम ने कहा - ऐसी त्रासदी राज्य में पहले नहीं, राहत-बचाव के काम में लगी सेना

15 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश 
16 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश 
17 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश 

इंडिया 9 बजे : केरल में भारी बारिश का कहर​



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com