विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2024

विकास यादव क्या रॉ एजेंट हैं? अमेरिका के दावों पर जानिए क्या बोला उनका परिवार

Vikash Yadav Charges: विकास यादव को क्या फंसाया जा रहा है? कारण ये है कि उनके गांव से लेकर परिवार तक को उनके रॉ में होने की कोई जानकारी नहीं है. जानिए परिवार ने क्या बताया...

विकास यादव क्या रॉ एजेंट हैं? अमेरिका के दावों पर जानिए क्या बोला उनका परिवार
विकास यादव के परिवार ने विकास यादव के पन्नू की हत्या की साजिश में किसी भी तरह से शामिल इनकार किया है.

US Wanted Vikas Yadav: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) की हत्या की असफल साजिश का आरोप अमेरिका ने विकास यादव (Vikash Yadav) पर लगाया है. इसके बाद से हर कोई विकास यादव के बारे में जानना चाहता है. अमेरिका ने तो यहां तक कह दिया है कि विकास यादव रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) में जासूसी सेवा के अधिकारी थे.हालांकि, भारत ने साफ किया है कि विकास यादव अब सरकारी कर्मचारी नहीं हैं. हालांकि, भारत ने ये नहीं बताया है कि विकास रॉ के लिए काम करते थे या नहीं.भारत ने कहा है कि वो विकास यादव पर लगे आरोपों की जांच कर रहा है. बहरहाल, दिल्ली से करीब 100 किलोमीटर दूर विकास यादव के परिवार ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. 

हरियाणा में रहता है परिवार

विकास यादव के चचेरे भाई अविनाश यादव ने हरियाणा राज्य के प्राणपुरा गांव में कहा, "परिवार को उनके जासूसी एजेंसी के लिए काम करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है. हम दोनों की नियमित रूप से एक-दूसरे से बात होती रहती है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में कभी कुछ भी नहीं बताया. विकास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 2009 में शामिल हुए थे. हमारे लिए वह अभी भी सीआरपीएफ के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने हमें बताया है कि वह डिप्टी कमांडेंट हैं और उन्हें पैराट्रूपर के रूप में प्रशिक्षित किया गया था."

प्रत्यर्पण की कर सकता है मांग

चचेरे भाई ने कहा कि उसे नहीं पता कि यादव कहां हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी और पिछले साल पैदा हुई बेटी के साथ रहते हैं.भारतीय अधिकारियों ने भी यादव के ठिकाने पर कोई टिप्पणी नहीं की है. वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को खबर दी है कि विकास यादव अभी भी भारत में हैं और उम्मीद है कि अमेरिका उनके प्रत्यर्पण की मांग करेगा.

सदमे में विकास की मां

विकास यादव की 65 वर्षीय मां सुदेश यादव ने कहा कि वह अभी भी सदमे में हैं. उन्होंने कहा, "मैं क्या कह सकती हूं? मुझे नहीं पता कि अमेरिकी सरकार (US Government) सच कह रही है या नहीं. विकास देश के लिए काम कर रहे हैं.'' अमेरिका ने विकास यादव पर एक अन्य भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को निर्देश देने का आरोप लगाया है, जिस पर अमेरिका ने पन्नू को मारने के लिए एक शूटर को 15,000 डॉलर का भुगतान करने का आरोप लगाया है.हालांकि प्राणपुरा में, विकास यादव के चचेरे भाई अविनाश ने परिवार के साधारण एक मंजिला घर की ओर इशारा करते हुए कहा, "विकास के पास इतना पैसा कहां से आएगा? क्या आप इस घर के बाहर कोई ऑडी और मर्सिडीज देख रहे हैं?"

स्थानीय लोगों ने कहा कि गांव के लगभग 500 परिवारों में से अधिकांश पारंपरिक रूप से युवाओं को सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए भेजते हैं.अविनाश यादव ने बताया कि विकास यादव के पिता की 2007 में मौत हो गई. विकास के पिता भारत की सीमा बल में एक अधिकारी थे और विकास के भाई हरियाणा में पुलिस सेवा में हैं.

शांत माने जाते हैं विकास

विकास के एक अन्य चचेरे भाई 41 वर्षीय अमित यादव ने कहा कि विकास यादव एक शांत लड़का है, जो किताबों और एथलेटिक्स में रुचि रखता है और राष्ट्रीय स्तर का निशानेबाज है. उन्होंने कहा कि केवल भारत सरकार और विकास ही जानते हैं कि क्या हुआ है. भारतीय अधिकारियों को विकास के परिवार को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए. अमित यादव ने कहा कि अगर सरकार एक अर्धसैनिक अधिकारी को "त्याग" देती है, तो उनके लिए कौन काम करेगा? अविनाश यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत सरकार हमारा समर्थन करे, उन्हें हमें बताना चाहिए कि क्या हुआ है. अन्यथा हम कहां जाएंगे?

जिस विकास यादव पर अमेरिका ने लगाए हैं आरोप, उसे पाने में जानें क्यों लग जाएंगे बरसों

विकास यादव अब हमारा कर्मचारी नहीं... : US में पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपों पर भारत

अमेरिका का दावा, पूर्व रॉ अधिकारी ने रची सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साजिश

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurpatwant Singh Pannun, Vikash Yadav, Raw Agent, US Charges On Vikash Yadav, Vikash Yadav Ex Indian Spy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com