पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi) को आज पंजाब के कपूरथला में एक कार्यक्रम में डांस करते हुए देखा गया. पीली पगड़ी और सफेद पोशाक में मुख्यमंत्री भांगड़ा करते हुए नजर आएं. पंजाब सीएमओ की ओर से वीडियो ट्वीट किया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, कपूरथला के छात्रों के साथ भांगड़ा का आनंद ले रहे हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोक-नृत्य पोशाक में सजे-धजे छात्रों के साथ मुख्यमंत्री पंजाबी गायक गुरमन बिरदी के 'भांगड़ा बोलियां' की धुन पर थिरके. चन्नी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राज्य में शीर्ष पद संभालने वाले पहले दलित बन गए.चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे. वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बने. कहा जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले चन्नी को सीएम बनाकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं. हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री बदलने के बाद पंजाब कांग्रेस की सियासी नूराकुश्ती खत्म होगी.
'मैं आम आदमी हूं' : पंजाब के नए CM चरणजीत चन्नी का इशारों-इशारों में AAP पर कटाक्ष
चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार से विधायक हैं. रविवार को उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था. चन्नी 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं