विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2017

ये कैसा आधार कार्ड! इस गांव के 800 से ज्यादा लोगों की डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी

एसडीएम ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के जरिए यह मामला हमारे नोटिस में आया है. मामले की जांच करेंगे

ये कैसा आधार कार्ड! इस गांव के 800 से ज्यादा लोगों की डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी
ये कैसा आधार कार्ड! इस गांव के 800 से ज्यादा लोगों की डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी
  • आधार कार्ड में सैंकड़ों लोगों की DoB एक ही
  • यह गांव हरिद्वार से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है
  • इस गांव का नाम है खाटा
नई दिल्ली: आधार कार्ड में हुआ एक गड़बड़झाला सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के हरिद्वार के एक गांव में 800 से अधिक लोगों की जन्मतिथि उनके आधार कार्ड पर 1 जनवरी लिखी हुई है. किसी व्यक्ति के लिए वर्तमान समय का सबसे जरूरी सरकारी दस्तावेज बनाते समय हुई इस गड़बड़ के बारे में हरिद्वार के एसडीएम ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के जरिए यह मामला हमारे नोटिस में आया है. मामले की जांच करेंगे और जिन्होंने भी यह गड़बड़ की है, उनके खिलाफ ऐक्शन लेंगे.
 
aadhaar
(1 जनवरी वाली जन्मतिथि वाले आधार कार्ड)

हरिद्वार के एक गांव के तकरीबन 800 लोगों के आधार कार्ड पर जन्म की तारीख 1 जनवरी लिखी है. निश्चित तौर पर यह किसी गलती का ही परिणाम है लेकिन इस महत्वपूर्ण दस्तावेज में इतनी बड़ी गलती होना छोटा मामला नहीं है.

VIDEO- ग्राउंड रिपोर्ट : 'आधार' मिला तो राशन कार्ड छिना...

यह गांव हरिद्वार से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है और इस गांव का नाम है खाटा.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com