UP Weather Forecast Today: यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. इसके मद्देनजर मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है. जिसमें अगले 3 घंटों में बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, हरदोई, लखीमपुर-खीरी, लखनऊ, सीतापुर में गंभीर तूफान, बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई हैं.
लखनऊ में सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी
बाराबंकी जिले में लगातार हो रही बारिश (Barabanki Rain) से जिले भर में हालात बिगड़ गए हैं. वहीं, लखनऊ में बारिश (Lucknow Rain) के चलते गोमती नदी उफान पर है. कई जगह पानी जमा हो गया है. जिसे देखते हुए लखनऊ में सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. लखनऊ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से हालात है.इस बीच, लखनऊ जिला अधिकारी सूर्य पाल गागवार ने कुड़िया घाट का निरीक्षण किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जलजमाव स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में निगमकर्मी तैनात
इसके अलावा लखनऊ मंडल आयुक्त मोर्चा संभालते हुए लखनऊ के कई क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुँची. इसके साथ ही जलभराव वाले क्षेत्र सहित पूरे लखनऊ में जलमग्न स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों को युद्ध स्तर पर तैनात किया गया है.जलनिकासी को लेकर निगम कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ रही है.
कन्नौज में भारी बारिश के चलते 2 भाइयों की मौत
कन्नौज में भारी बारिश ने पिता के बुढापे के सहारे को छीन लिया. यहां तेज बारिश से मकान में दबकर 2 भाइयों की मौत हो गई. पिता के साथ कच्चे मकान में काम करने के बाद दोनो भाई आराम कर रहे थे. तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ललकियापुर्वा गांव में देर रात ये हादसा हुआ. मृतक की पहचान सगे भाई 18 वर्षीय अवनीश और 16 वर्षीय आलोक के रूप में हुई . दोनो जवान बेटों की मौत के बाद पिता रामसनेही व मां रो रोकर बेसुध हैं. मृतकों की चार बहनों का भी रो रोकर बुरा हाल हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं