विज्ञापन

प्रयागराज में पुलिस चौकी के सामने थार का स्टंट, 22 सेकेंड में पांच राउंड घुमाया, VIDEO वायरल होते ही सीज हो गया वाहन

पुलिस चौकी के पास पांच राउंड थार को तेज रफ्तार से घुमाने के बाद चालक आराम से फरार हो गया. करीब 22 सेकेंड का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सिविल लाइंस थाने की पुलिस एक्टिव हुई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चालक को ढूंढ निकाला.

प्रयागराज में पुलिस चौकी के सामने थार का स्टंट, 22 सेकेंड में पांच राउंड घुमाया, VIDEO वायरल होते ही सीज हो गया वाहन
prayagraj thar stunt video
  • प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में एक थार गाड़ी चालक ने सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट किया
  • वायरल वीडियो में थार चालक ने पुलिस चौकी के पास पांच राउंड तेज रफ्तार से वाहन घुमाया
  • थार गाड़ी बिना रजिस्ट्रेशन की थी और चालक राजशेखर मिश्रा ने स्टंट के बाद मौके से फरार हो गया
प्रयागराज:

प्रयागराज के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में एक थार गाड़ी के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. थार के स्टंट ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर 22 सेकंड के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरफ एक थार चालक ने बीच सड़क अपनी गाड़ी को घुमाया और फिर आराम से फरार हो गया.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर थार चालक को ढूंढ निकाला है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थार गाड़ी को सीज भी कर लिया है. 

पूरा मामला क्या है?

एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सुभाष चौराहे पर पुलिस चौकी भी है. पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर ही एक थार गाड़ी का खतरनाक स्टंट वाला वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. वायरल वीडियो में थार चालक ने खुलेआम पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए पांच राउंड तक अपनी गाड़ी को घुमाया. इस बीच किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. वीडियो शनिवार की सुबह बताया जा रहा है.पुलिस के अनुसार, इस थार गाड़ी को राजशेखर मिश्रा नाम का एक युवक चला रहा था. हैरानी की बात यह है कि थार बिना रजिस्ट्रेशन के थी और चालक ने सार्वजनिक सड़क पर बेहद खतरनाक स्टंट किया,जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

थार वाला मिल गया, गाड़ी भी सीज 

पुलिस चौकी के पास पांच राउंड थार को तेज रफ्तार से घुमाने के बाद चालक आराम से फरार हो गया. करीब 22 सेकेंड का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सिविल लाइंस थाने की पुलिस एक्टिव हुई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चालक को ढूंढ निकाला.पुलिस के मुताबिक थार राजशेखर मिश्रा नाम का युवक चला रहा था. मजे की बात ये है कि बिना नंबर की इस थार गाड़ी के चालक ने सड़क पर इस तरह खतरनाक स्टंट किया और निकल गया. ये भी सामने आया है कि इसको एक पुलिसकर्मी ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका.अब पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गाड़ी को भी सीज कर दिया है. गनीमत रही कि चहल-पहल कम होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. वहीं स्टंट में थार पर नंबर पड़ा हुआ था, लेकिन जब गाड़ी थाने में सीज की गई तो उसपर नंबर प्लेट लगी हुई है.इसपर फिलहाल कोई नहीं बोल रहा कि गाड़ी सीज किए जाने के बाद आखिर इसपर नंबर कैसे लग गया.

यह भी पढ़ें- BJP विधायक के बेटे ने थार से 5 को कुचला, पीड़ित अपने हाल पर, न मदद...न संपर्क; आरोपी 'आजाद' 

यह भी पढ़ें-  'करैरा तुम्हारे ‘डैडी' का है...' MP में पांच को थार से कुचलने वाले बेटे के विधायक बाप की पुलिस को खुली धमकी

लेखक के बारे में
img
Deepak Gambhir
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prayagraj Thar Video, Thar Viral Video, Thar Stunt Video Prayagraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com