योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के चेहरे पर चुनाव मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है. बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां 270 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाबी रहीं. खुद गोरखपुर शहर सीट से लड़े रहे योगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराकर करारी शिकस्त दी है. वहीं, साहिबाबाद सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े सुनील कुमार शर्मा ने 2 लाख से ज्यादा मतों से जीतकर रिकॉर्ड कायम किया है. 10 से ज्यादा ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने एक लाख से ज्यादा वोटों से विजय प्राप्त की. आइये जानते हैं कि किन-किन उम्मीदवारों ने एक लाख से ज्यादा मतों से जीतकर अपनी जीत का लोहा मनवाया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की सुभावती उपेंद्र शुक्ला को 1,03,390 मतों के अंतर से हराया. चुनाव आयोग के मुताबिक, योगी को 1,65,499 वोट मिले हैं जबकि सपा उम्मीदवार सुभावती शुक्ला को 62,109 मत प्राप्त हुए हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चुनाव आयोग के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर की नोएडा सीट से जीते बीजेपी उम्मीदवार पंकज सिंह ने 1.81 मतों से अपने विरोधी को शिकस्त दी है. पंकज सिंह को इस चुनाव में 2.44 लाख वोट मिले हैं जबकि उनके मुकाबले खड़े हुए सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी को 62,806 वोट ही हासिल हो सके. पंकज सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं.
वहीं, गौतमबुद्ध नगर की दूसरी सीट दादरी से बीजेपी उम्मीदवार तेजपाल नागर को 2.18 लाख वोट मिले जबकि सपा के राजकुमार भाटी को 79,850 मत प्राप्त हुए हैं. इस तरह, नागर ने भाटी को 1.38 लाख वोटों से हरा दिया.
साहिबाबाद से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े सुनील कुमार शर्मा ने इतिहास रच दिया है. वह इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार हैं. बीजेपी के सुनील शर्मा (3,22,882) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अमरपाल शर्मा (1,08,047) को 2,14,835 वोटों से हराया.
आगरा नॉर्थ से बीजेपी के पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बसपा उम्मीदवार शब्बीर अब्बास को 1,12,370 वोटों के मार्जिन से हराया है. खंडेवाल को 1,53,817 वोट जबकि अब्बास को 41,447 वोट हासिल हुए
गाजियाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट अतुल गर्ग ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विशाल वर्मा को 1,05,537 वोटों से हरा दिया है. अतुल गर्ग को 1,50,205 जबकि विशाल वर्मा को 44,668 मत प्राप्त हुए.
यूपी की हाथरस सीट से अंजुला सिंह महौर (बीजेपी) को 1,54,655 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर रहे बसपा के संजीव कुमार को 53,799 मत प्राप्त हुए हैं. बीजेपी उम्मीदवार ने संजीव को 1,00,856 वोटों से हराया.
ललितपुर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार रामरतन कुशवाहा (1,76,550) ने 1,07,215 वोटों के मार्जिन से शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डु राजा (69,335) को हराया. सपा उम्मीदवार रमेश प्रसाद 68,597 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे.
मथुरा विधानसभा सीट पर योगी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस के प्रदीप माथुर को करारी शिकस्त दी है. शर्मा ने प्रदीप माथुर को 1,09,803 वोटों से हराया. श्रीकांत शर्मा को मतगणना में 1,58,859 वोट मिले जबकि कांग्रेस के प्रदीप माथुर को 49,056 मत हासिल हुए.
मेरठ कैंट सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अमित अग्रवाल ने 1,62,032 वोट हासिल करके सपा-आरएलडी गठबंधन की उम्मीदवार मनीषा अहलावत को 1,18,072 मतों के मार्जिन से हराया है. मनीषा अहलावत को 43,960 वोट मिले.
झांसी की महरौनी सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मनोहर लाल ने करीब एक लाख 10 हजार के अंतर से जीत दर्ज की है. मनोहर लाल को 2022 के चुनाव में 1,84,778 वोट मिले हैं जबकि बीएसपी उम्मीदवार किरन रमेश खटिक 74,327 वोट हासिल करके दूसरे पायदान पर रहे.
- ये भी पढ़ें -
* यूपी चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, इसके बारे में यहां जाानिए सब कुछ
* यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सपा की पल्लवी पटेल ने किया पराजित
* हारकर भी नहीं हारे अखिलेश! 2024 के लिए जला दिया उम्मीदों का दीया?
VIDEO: यूपी में 36 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार बीजेपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं