यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा (UP sugarcane minister Suresh Rana) को चुनाव आयोग ने झटका दिया है. सुरेश राणा ने अपनी विधानसभा (थानाभवन) के 40 बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की थी. चुनाव आयोग (Election Commission) ने इस मांग को ख़ारिज कर दिया है. जिला निर्वाचन अधिकारी शामली जसजीत कौर का कहना है कि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा जो थानाभवन विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी हैं, उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष एक प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें 10 फरवरी 2022 को संपन्न हुए विधानसभा सामान्य निर्वाचन में 40 बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की गई थी. हालांकि यह अवगत कराया जाता है कि पूरे जनपद में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से नियमानुसार संपन्न हुआ है. पूरी मतदान प्रक्रिया को सही पाया गया था. पुनर्मतदान की कोई गुंजाइश नहीं है और न ही आवश्यकता. यूपी में दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होगा.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022 ) के दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य की 55 सीटों के अलावा गोवा और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे. यूपी में दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा.
यूपी के 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को हुए पहले चरण के मतदान में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. COVID-19 प्रोटोकॉल के कारण एक घंटे के विस्तार के बाद शाम 6 बजे मतदान बंद हुआचुनाव आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि आगरा में 60.33 फीसदी, अलीगढ़ में 60.49 फीसदी, बागपत में 61.35 फीसदी, बुलंदशहर में 60.52 फीसदी, गौतम बौद्ध नगर में 56.73 फीसदी, गाजियाबाद में 54.77 फीसदी, हापुड़ में 60.50 फीसदी, मथुरा में 63.28 फीसदी, मेरठ में 60.91 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 65.34 प्रतिशत और शामली 69.42 प्रतिशत मतदान हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान इन निर्वाचन क्षेत्रों में 63.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं