Samajwadi Party posters: आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य, उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव (UP Assembly polls 2022) होने हैं. यह चुनाव सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए चुनौतीभरे साबित होंगे और इसमें उसे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी (SP) से कड़ा मुकाबला मिल सकता है. चुनाव के कुछ माह पहले, समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित ऑफिस के बाहर युवाओं के लिएए 10 लाख नौकरियां और पूरे राज्य में 300 यूनिट फ्री बिजली के वादे वाले पोस्टर नजर आए. हिंदी भाषा में लिखे इन पोस्टर में कहा गया, 'सत्ता में आने पर समाजवादी अपनी पहली मीटिंग में युवाओं को 10 लाख जॉब और पूरे यूपी में 300 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराएगी.'
सत्ता में आने पर कोविड-19 के ‘आंकड़े छुपाने वाले' अधिकारियों पर करेंगे कार्रवाई : अखिलेश
इससे पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव घोषणा कर चुके हैं कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी. गौरतलब है कि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 325 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि समाजवादी पार्टी को महज 54 सीटें ही मिल पाई थीं. बहुजन समाज पार्टी यानी BSP को 19 और अन्य दलों को पांच सीटें मिली थीं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'आप से न हो पाएगा', पप्पू यादव ने लखीमपुर खीरी कांड में अखिलेश यादव पर मारा ताना
गौरतलब है कि पिछले माह बीएसपी और कांग्रेस का जिक्र किए बिना अखिलेश यादव ने कहा था, 'बड़ी पार्टियों के साथ मेरा अनुभव अच्छा नहीं रहा है, हम उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे.' सपा प्रमुख ने कहा था कि उनकी पार्टी राज्य की 430 विधानसभा सीटों में से 300 को (जीत के लिहाज से) टारगेट कर रही है. सपा प्रमख ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव के मूड में है और बीजेपी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं