दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का आज 98 बरस की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से न सिर्फ बॉलीवुड और उनके फैंस बल्कि राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी उस दिन को याद किया है, जब दिलीप कुमार उनके विवाह में शामिल हुए थे. फोटो शेयर करते उन्होंने लिखा कि मौत उन्हें कहीं नहीं ले जा सकती और चाहने वालों की याद उन्हें कहीं जाने नहीं देगी. वो मुगल-ए-आजम का बगावती अंदाज, सलीम का अमर किरदार, आप कहीं नहीं जा सकते दिलीप साहब. श्रद्धांजलि! इसके साथ ही अखिलेश ने दिलीप कुमार पर फिल्माये एक गाने की लाइनें भी लिखीं. आज पुरानी राहों से, कोई मुझे आवाज़ न दे, आज नई मंज़िल है मेरी, कल के ठिकाने भूल चुका.
मौत उन्हें कहीं ले जा नहीं सकती और चाहने वालों की याद उन्हें कहीं जाने नहीं देगी… वो ‘मुग़ल-ए-आज़म' का बगावती अंदाज़… ‘सलीम' का अमर किरदार… आप कहीं नहीं जा सकते दिलीप साहब।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 7, 2021
श्रद्धांजलि!
आज पुरानी राहों से, कोई मुझे आवाज़ न दे…
आज नई मंज़िल है मेरी, कल के ठिकाने भूल चुका… pic.twitter.com/wrdSmBBPor
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिलीप कुमार को याद किया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि भारतीय सिनेमा के पुरोधा औरअसंख्य कलाकारों को प्रेरणा देने वाले दिलीप कुमार का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को ये अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.
भारतीय फिल्मजगत बाॅलीवुड की प्रसिद्ध व जानी-मानी हस्ती दिलीप कुमार के आज निधन की खबर अति-दुःखद। उनकी पत्नी सायरा बानो व उनके चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।अपनी अदाकारी से फिल्मजगत में अमिट छाप छोड़ने वाले दिलीप कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि।उनकी फिल्में हमेशा यादगार रहेंगी
— Mayawati (@Mayawati) July 7, 2021
बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि फिल्म जगत बॉलीवुड की प्रसिद्ध और जानीमानी हस्ती दिलीप कुमार के निधन की खबर अति दुखद. उनकी पत्नी सायरा बानो और उनके चाहने वालों को मेरी गहरी संवेदना. अपनी अदाकारी से फिल्म जगत में अमित छाप छोड़ने वाले दिलीप कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि. उनकी फिल्में हमेशा यादगार रहेंगी.
गौरतलब है कि दिलीप कुमार ने दाग, आन, नया दौर, कोहिनूर, गंगा-जमुना, क्रांति, मशाल, सौदागर, विधाता, लीडर जैसी कितनी ही यादगार फिल्मों में काम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं