विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2019

मोदी सरकार के मंत्री बोले; अर्थव्यवस्था अच्छी है, लोग शादी कर रहे हैं, रेलगाड़ियां और एयरपोर्ट ठसाठस...

रेल राज्यमंत्री अंगड़ी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में हर तीन साल में नरमी आती है लेकिन यह जल्द ही रफ्तार पकड़ लेगी.  

Also Read in
मोदी सरकार के मंत्री बोले; अर्थव्यवस्था अच्छी है, लोग शादी कर रहे हैं, रेलगाड़ियां और एयरपोर्ट ठसाठस...
रेल राज्यमंत्री अंगड़ी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में हर तीन साल में नरमी आती है
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी ने अर्थव्यवस्था के बारे में विपक्ष की आलोचनाओं को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा कि 'हवाईअड्डे और रेलगाड़ियां ठसाठस भरी हैं और लोग शादी कर रहे हैं' जो यह बताता है कि देश की अर्थव्यवस्था ''अच्छी चल'' रही है. रेल राज्यमंत्री अंगड़ी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में हर तीन साल में नरमी आती है लेकिन यह जल्द ही रफ्तार पकड़ लेगी.  उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं. 

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में PM मोदी बोले- भारत दुनिया की सबसे खुली और निवेश के अनुकूल अर्थव्यवस्था

अंगड़ी ने जल्द शुरू होने जा रहे टुंडा खुर्जा ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान संवाददाताओं से कहा, 'हवाईअड्डे भरे हुए हैं, रेलगाड़ियां ठसाठस हैं, लोग शादी कर रहे हैं. कुछ लोग यह सब कुछ केवल नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने के लिए कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'हर तीन साल में अर्थव्यवस्था में मांग में कमी आती है. यह एक चक्र है. इसके बाद वह फिर रफ्तार पकड़ लेती है. अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल सरकार की आलोचना कर रहे हैं. 

Video: दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान: SBI

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Minister Suresh Angadi, Suresh Angadi On Economical Slowdown, Suresh Angadi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com