दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी ताजमहल (Taj Mahal) यात्रा को याद करते हुए एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने ताजमहल को "वास्तव में दुनिया का एक अजूबा कहा". एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये आश्चर्यजनक है. मैंने 2007 में यात्रा की थी और ताजमहल भी देखा, जो वास्तव में दुनिया का एक अजूबा है.' दरअसल हिस्ट्री डिफाइंड नामक एक ट्विटर हैंडल की ओर से आगरा के लाल किले की एक फोटो शेयर की गई थी और लाल किले की तारीफ की गई थी. इसपर एलन मस्क की ओर से ये ट्वीट आया और उन्होंने अपनी आगरा के लाल किले की और ताजमहल की यात्रा को याद किया.
It is amazing. I visited in 2007 and also saw the Taj Mahal, which truly is a wonder of the world.
— Elon Musk (@elonmusk) May 9, 2022
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं एलन मस्क के ट्वीट के जवाब में उनकी मां ने ताजमहल यात्रा की एक फोटो शेय़र की और लिखा, ''1954 में आपके दादा-दादी दक्षिण अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया जाते समय ताजमहल देखने गए थे. एक इंजन वाले प्रोपेलर विमान में रेडियो या जीपीएस के बिना इस यात्रा को करने वाले एकमात्र लोग थे. उनका एक ही Motto था "खतरनाक तरीके से जियो… लेकिन सावधानी से."
In 1954, your grandparents flew to the Taj Mahal from South Africa, on their way to Australia. The only people to ever do this trip in a single-engine propeller plane, without a radio or GPS. Their motto “Live dangerously…. carefully.” https://t.co/JG4WQ7TbjF pic.twitter.com/YoOJP3HtSp
— Maye Musk (@mayemusk) May 9, 2022
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) हमेशा अपने ट्वीट के चलते केंद्र बने रहते हैं. उन्होंने कल ही एक ट्वीट करते हुए अपने 'संदिग्ध मौत' के बारे में बात की थी. मस्क ने एक ट्वीट में लिखा था कि, ‘‘अगर मैं रहस्यमय परिस्थितियों में मर जाता हूं, तो यह जानकर अच्छा लगा.'' मस्क के इस ट्वीट पर उनकी मां मेय मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, ‘‘ये मजाक नहीं है!'' इसपर मस्क ने मां से मांफी मांगते हुए लिखा था कि, ‘‘माफ करना! मैं जिंदा रहने की पूरी कोशिश करूंगा.''
ये भी पढ़ें- ऑन कैमरा : रूसी राजदूत पर फेंका लाल पेंट, पोलैंड में विक्ट्री डे परेड के दौरान हुआ हमला
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदा है, यह डील 44 बिलियन डॉलर में पूरी हुई है.
VIDEO: पंजाब: मोहाली में इंटेलीजेंस दफ़्तर पर हमला, रॉकेट के जरिए ग्रेनेड से किया गया अटैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं