Bengal Bypolls Result. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) की जीत का सिलसिला उपचुनावों (Bengal Byelections) में भी जारी है. इस कड़ी में अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा जीती गई दो सीटों पर भी टीएमसी ने कब्जा कर लिया है. इसी के साथ चारों सीटों पर हुए उपचुनाव में टीएमसी ने जीत दर्ज की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि परिणाम दिखाते हैं कि बंगाल "हमेशा प्रचार और नफरत की राजनीति पर विकास और एकता का चयन करेगा."
My heartiest congratulations to all the four winning candidates!
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 2, 2021
This victory is people's victory, as it shows how Bengal will always choose development and unity over propaganda and hate politics. With people's blessings, we promise to continue taking Bengal to greater heights!
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
"किसानों की जीत": हरियाणा उपचुनाव में भाजपा से आगे चल रहे इनेलो के अभय चौटाला
दिनहाटा और शांतिपुर के उपचुनाव को बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा गया. कारण, इन दोनों सीटों पर विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सीट दर्ज की थी, लेकिन इन सीटों पर बीजेपी नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले उत्तर बंगाल के कूच बिहार के अंतर्गत आने वाली दिनहाटा सीट से केंद्र में कनिष्ठ गृह मंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद बीजेपी के निसिथ प्रमाणिक ने इस्तीफा दे दिया था. वहीं शांतिपुर सीट बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई थी.
उपचुनाव : पूर्व नेशनल फुटबॉलर ने मारी बाजी, मेघालय की सभी 3 सीटें NDA सहयोगियों के खाते में
खरदह वह सीट है जहां से कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन्देब चट्टोपाध्याय चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने ममता बनर्जी के लिए कोलकाता में भवानीपुर सीट छोड़ दी थी, जिन्हें नंदीग्राम से अपनी हार के बाद राज्य चुनाव के छह महीने के भीतर विधानसभा में निर्वाचित होना पड़ा था. इन चारों सीटों पर टीएमसी की जीत के साथ ही राज्य में तृणमूल की 213 सीटों की रिकॉर्ड संख्या और बढ़ जाएगी. वहीं यह बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है.
हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं