- देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में चार शहर हरियाणा के हैं
- देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली छठे स्थान पर है
- टॉप-10 सबसे प्रदूषित शहरों में गायिाजाबाद और ग्रेटर नोएडा भी
देश के कई इलाकों में बारिश के कारण प्रदूषण (Pollution) से राहत मिली है. दिल्ली में भी बारिश (Delhi Rain) हुई है, बावजूद इसके देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों (polluted cities of India) की लिस्ट में दिल्ली अब भी बना हुआ है. आज सुबह देश के सबसे सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में टॉप पर हरियाणा का सोनीपत रहा है. सोनीपत में प्रदूषण का आलम यह है कि यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 415 रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि दूसरे शहरों का हाल भी सोनीपत से बेहतर नहीं है. कई शहरों का एक्यूआई 400 के पार रिकॉर्ड किया गया है.
देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों की फेहरिस्त में चार शहर हरियाणा के हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के तीन और बिहार और पंजाब के एक-एक शहर शामिल हैं. साथ ही इस लिस्ट में दिल्ली भी शामिल है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोनीपत के बाद हरियाणा का कैथल दूसरे नंबर पर है, जहां का एक्यूआई भी 415 रिकॉर्ड किया गया. वहीं उत्तर प्रदेश का मेरठ तीसरे स्थान पर है, जहां का एक्यूआई 411 रहा. इसके साथ ही चौथे और पांचवे स्थान पर हरियाणा के फरीदाबाद और जींद हैं, जहां का एक्यूआई क्रमश: 408 और 400 रिकॉर्ड किय गया. इन सभी शहरों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में है. वहीं दिल्ली इस लिस्ट में छठे स्थान पर है.
टॉप-10 प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा भीइसके बाद दिल्ली का नंबर आता है. दिल्ली में बीती रात से रुक-रुक कर तेज हवा के साथ लगातार बारिश हो रही है. इसके बावजूद यहां का एक्यूआई 393 रिकॉर्ड किया गया. वहीं सातवें स्थान पर 388 एक्यूआई के साथ बिहार का पूर्णिया, आठवें स्थान पर 386 एक्यूआई के साथ उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा रहा. वहीं नवें स्थान पर 377 एक्यूआई के साथ पंजाब का भटिंडा और दसवें स्थान पर 374 एक्यूआई के साथ उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद रहा है.
ये भी पढ़ें :
* दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी, टॉप 1 में दिल्ली..
* महादेव सट्टेबाजी ऐप: मुंबई पुलिस ने 15000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 32 लोगों पर FIR दर्ज की
* गैस चैम्बर बनी दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, मुंबई की हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं