- ममता बनर्जी को एक और झटका
- नदिया से MLA अरिंदम भट्टाचार्य BJP का हाथ थामेंगे
- विधानसभा चुनावों के पहले दबाव में TMC
West Bengal Assembly Elections 2021 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है. राज्य की शांतिपुर विधानसभा सीट से विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लियाा है. नदिया जिले से तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ये पहले नेता हैं. पिछले हफ्ते ही नदिया जिले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली की थी जिसमें अरिंदम भट्टाचार्य भी उनके साथ थे.
भाजपा महासचिवों कैलाश विजयवर्गीय, भूपेन्द्र यादव, अरूण सिंह और डी पुरंदेश्वरी तथा पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस अवसर पर विजयवर्गीय ने कहा कि भट्टाचार्य बंगाल के ओजस्वी वक्ता और तेजस्वी नेता हैं जो तृणमूल कांग्रेस की ‘‘अराजकता'' से तंग आकर भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत प्रसन्नता है कि एक युवा नेता जो बंगाल की राजनीति में महत्वपूर्ण दखल रखते हैं, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आज भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं.'' भट्टाचार्य युवक कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं. उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था. इसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इससे पहले पार्टी के कद्दावर नेता रहे शुवेंदु अधिकारी समेत कुछ नेता पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. ममता बनर्जी ने शुवेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान कर इस राजनीतिक लड़ाई को और रोचक बना दिया है. वहीं अधिकारी ने भी कहा है कि अगर वो ममता बनर्जी को 50 हजार से कम वोटों से हराने में नाकाम रहे तो राजनीति छोड़ देंगे.
इसके इतर, आज आदित्य बिड़ला ग्रुप के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट रंजन बनर्जी ने भी बीजेपी जॉइन कर लिया. उन्होंने बीजेपी जॉइन करने के बाद कहा कि वो राज्य में उद्योग बढ़ाना चाहते हैं, ताकि यहां लोगों को नौकरियां मिलें.
West Bengal: Ranjan Banerjee, senior Vice-President of Aditya Birla Group, joins BJP in Kolkata.
— ANI (@ANI) January 20, 2021
"I thank BJP for giving me this opportunity to serve the people of the state. We need to bring industries here so that people can get employment," he says. pic.twitter.com/ZCulTuLrse
बता दें कि अगले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पश्चिम बंगाल लड़ाई का मैदान ऐसा है, जिसमें जीतने के लिए बीजेपी बेताब है. पिछले कुछ सालों में ममता बनर्जी, बीजेपी की कुछ प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में से एक बनकर उभरी हैं, जिसके चलते बीजेपी इन चुनावों को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती है.
यह भी पढ़ें : 'गोली मारो... को', सालभर में कोलकाता में दूसरी बार गूंजा भड़काऊ नारा, दीदी के मंत्री भी थे मौजूद
पिछले कुछ महीनों में बंगाल में बीजेपी की राजनीतिक मौजूदगी बढ़ी है और हर रोज यहां बीजेपी का कोई न कोई नेता नजर आता है. पिछले महीने ममता बनर्जी के खास माने जाते रहे शुवेंदु अधिकारी ने TMC से बीजेपी जॉइन कर, ऐसा करने वाले नेताओं की एक कतार खड़ी कर दी थी. जाहिर है टीएमसी दबाव में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं