विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2025

ट्रांसफर या इस्तीफा… : तिरुपति मंदिर में 18 गैर हिंदू कर्मचारियों पर एक्शन

देवस्थानम बोर्ड ने कहा है कि यह निर्णय मंदिरों और धार्मिक गतिविधियों की आध्यात्मिक पवित्रता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है. बोर्ड का मानना है कि मंदिर की धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में हिंदू धर्म के अनुयायियों की भागीदारी आवश्यक है.

ट्रांसफर या इस्तीफा… : तिरुपति मंदिर में 18 गैर हिंदू कर्मचारियों पर एक्शन

तिरुमला तिरूपति देवस्थानम, तिरूपति मंदिर की संचालक संस्था ने 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इन सभी कर्मचारियों को ट्रांसफर लेने या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनने के लिए कहा गया है.

देवस्थानम बोर्ड ने कहा है कि यह निर्णय मंदिरों और धार्मिक गतिविधियों की आध्यात्मिक पवित्रता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है. बोर्ड का मानना है कि मंदिर की धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में हिंदू धर्म के अनुयायियों की भागीदारी आवश्यक है.

तिरुमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) ने 18 कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं. इन कर्मचारियों पर आरोप है कि वे टीटीडी के त्योहारों और अनुष्ठानों में भाग लेने के साथ-साथ गैर-हिंदू धार्मिक गतिविधियों में भी भाग ले रहे हैं. टीटीडी बोर्ड ने हाल ही में एक संकल्प लिया है जिसमें ऐसे कर्मचारियों को दो विकल्प दिए गए हैं- सरकारी विभागों में स्थानांतरित होना, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के माध्यम से बाहर निकलना. टीटीडी कहना है कि धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की पवित्रता को बनाए रखना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tirumala Tirupati Devasthanams, Tirupati Temple, Non-Hindu Employees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com