पंजाब के मुक्तसर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां पुलिस का एक अलग ही चेहरा सामने आया है. मुक्तसर जिले में हिरासत में एक वकील और एक अन्य व्यक्ति का कथित रूप से उत्पीड़न करने को लेकर बुधवार को एक पुलिस अधीक्षक एवं दो अन्य पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्पीड़न के आरोप की जांच के लिए लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एक विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया है।
यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया...
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया) इस एसआईटी पर नजर रखेंगे तथा उसमें तीन अन्य पुलिसकर्मी उसके सदस्य होंगे. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान से भेंट करने के बाद यह कदम उठाया गया है. सोमवार को एक पुलिस अधीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों पर एक वकील का हिरासत में उत्पीड़न करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था. उनपर आरोप है कि मुक्तसर में उन्होंने वकील को सह आरोपी के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हिरासत में उत्पीड़न, जांच कर रही एसआईटी
एफआईआर के अनुसार, मुक्तसर के पुलिस अधीक्षक (जांच) रमनदीप सिंह भुल्लर, निरीक्षक रमन कुमार कंबोज, कांस्टेबल हरबंस सिंह, भूपिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह और होमगार्ड दारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक भुल्लर, निरीक्षक रमन कुमार कंबोज और कांस्टेबल हरबंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसआईटी वकील द्वारा हिरासत में उत्पीड़न के लगाये गये आरोप की जांच करेगी तथा निदेशक (जांच ब्यूरो) को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने किया काम का बहिष्कार
बता दें कि मंगलवार को ये आरोप सामने आये थे, तब से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोट बार एसोसिएशन से जुड़े वकील अपने सहयोगियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए काम का बहिष्कार कर रहे हैं तथा पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
संबंधित वकील को एक अन्य व्यक्ति के साथ 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि अपराध जांच एजेंसी के प्रभारी रमन कुमार कंबोज ने शिकायत की थी कि वकीलों ने पुलिसदल के साथ मारपीट की थी और कुछ अधिकारियों के कपड़े फाड़ दिये थे.
ये भी पढ़ें :-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं