दिल्ली में एक बार फिर कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकी (Khalistani Terrorist) और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन के प्रमुख गुरुपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का काम किया है. दिल्ली के आईएसबीटी (ISBT) इलाके में पन्नू ने फ्लाई ओवर की दीवारों पर और कुछ जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में स्लोगन लिखवा दिये हैं. वहीं, एक वीडिया जारी कर भारत में आतंकी हमले की धमकी भी दी है.
नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट पर खालिस्तान के समर्थन में लिखे गए स्लोगन के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 27 सितंबर यानी बुधवार को दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली की नार्थ दिल्ली से नार्थ ईस्ट को जोड़ने वाले कश्मीरी गेट फ़्लाईओवर के नीचे और कुछ जगह दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में स्लोगन लिखे गए थे. इन स्लोगन को पुलिस ने हटवाकर पेंट करवा दिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी पुन्नू ने वीडियो बनाकर दिल्ली में लिखे गए इन स्लोगन्स के बारे में वीडियो वायरल किया था और साथ ही धमकी दी थी कि देश की पार्लियामेंट टारगेट पर है और अहमदाबाद में मैच को हम टारगेट करेंगे.
उत्तरी दिल्ली इलाके के एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया की नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से नॉर्थ दिल्ली को जोड़ने वाले एक फ्लाई ओवर पर एंटी इंडिया स्लोगन लिखा गया है. हम एफआईआर दर्ज कर रहे हैं और जांच कर ये काम करने वाले लोगों को पकड़ेंगे. किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा.
पन्नू ने जो नया वीडियो जारी किया है, उसमें खालिस्तानी आतंकी निज्जर का भी जिक्र किया है, जिसकी पिछले दिनों कनाडा में हत्या कर दी गई थी. निज्जर की हत्या के मामले में भारत और कनाडा के बीच काफी खींचतान चल रहा है. ये मामला अतंरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठा है. अमेरिका ने भी इस हत्या को लेकर निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा है.
पन्नू ने इस हरकत को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है. बता दें कि इसके पहले पन्नू ने 15 अगस्त और जी-20 शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले दिल्ली में एंटी इंडिया सोलगान मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर लिखवाये थे. दोनों ही मामलों का खुलासा स्पेशल सेल ने किया था और आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अब फिर पन्नू ने ऐसी ही हरकत की है.
वैसे भारत सरकार ने अब खालिस्तानी आतंकिया पर नकेल कसनी शुरू कर दी है. कई खालिस्तानी आतंकियों की संपत्ति भी जब्त करने की योजना सरकार ने बना ली है, जब ही कार्रवाई की जाएगी. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत ने खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है.
ये भी पढ़ें :-
पीएम विश्वकर्मा योजना में लोग दिखा रहे रुचि, अब तक आए 1.4 लाख से ज्यादा आवेदन
अमेरिका कर रहा है 'बहु-ध्रुवीय विश्व से सामंजस्य' : एस जयशंकर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं