मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप के बीए.4 उपस्वरूप के तीन मामले और बीए.5 उपस्वरूप का एक मामला सामने आया है तथा ये सभी मरीज बीमारी से उबर चुके हैं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी. बीए.4 और बीए.5 कोरोना वायरस के अत्यंत संक्रामक ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब-वेरिएंट है. देश में ओमीक्रोन के कारण वैश्विक महामारी की तीसरी लहर आई थी.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल की प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट ने महानगर में तीन रोगियों में बीए.4 उपस्वरूप और एक मरीज में बीए.5 स्वरूप पाए जाने की पुष्टि की है.उसने बताया कि इन चार मरीजों में दो लड़कियां और दो पुरुष हैं. लड़कियों की आयु 11 साल है और पुरुषों की आयु 40 से 60 वर्ष के बीच है. विभाग ने कहा, ‘‘सभी मरीजों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी कर ली है और बीमारी से उबर गए हैं.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि देश में भी कोरोना के केस बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 8,084 नए केस सामने आए. वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो वह 98.68% है. डेली पोजिटिविटी रेट 3.24% है जबकि वीकली पोजिटिविटी रेट 2.21% है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4,592 लोग ठीक हुए जबकि अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या की बात करें तो वह 4,26,57,335 है. सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 47,995 है.
- ये भी पढ़ें -
* ""सच्चाई की जीत होगी": ED के समक्ष राहुल गांधी की पेशी पर बोले रॉबर्ट वाड्रा
* अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर एंटी ड्रग्स केस में गिरफ्तार
* "राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री लेंगे तेलंगाना के सीएम KCR, इस महीने करेंगे नेशनल पार्टी का ऐलान
यूपी हिंसा मामले में चला बुलडोजर, प्रयागराज में आरोपी का घर गिराया गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं