विज्ञापन

'मेरे लिए तो दरवाजे बंद, आप चाहे तो...', चंद्रशेखर ने दे दिया आकाश आनंद को ऑफर

चंद्रशेखर आजाद ने यह भी कहा कि भले ही अतीत में आकाश आनंद ने उनकी काफी आलोचना की हो, लेकिन उन्होंने हमेशा उन्हें छोटे भाई के रूप में ही देखा है.

'मेरे लिए तो दरवाजे बंद, आप चाहे तो...', चंद्रशेखर ने दे दिया आकाश आनंद को ऑफर
चंद्रशेखर आजाद
NDTV

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है और उन्हें सभी पदों से मुक्त कर दिया है. इस बीच, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर आकाश आनंद की इच्छा हो, तो वह उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "मेरे लिए तो बीएसपी के दरवाजे बंद हैं, लेकिन अगर आकाश आना चाहें, तो हमारी पार्टी में आ सकते हैं. दोनों भाई मिलकर बाबा साहेब का मिशन पूरा करेंगे."

चंद्रशेखर आजाद ने यह भी कहा कि भले ही अतीत में आकाश आनंद ने उनकी काफी आलोचना की हो, लेकिन उन्होंने हमेशा उन्हें छोटे भाई के रूप में ही देखा है. उन्होंने कहा कि अगर आकाश आनंद पिछड़े समाज के लिए काम करना चाहते हैं, तो वह उनकी पार्टी में आ सकते हैं.

चंद्रशेखर आजाद की तरफ से यह ऑफर ऐसे समय में दिया गया है, जब मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से मुक्त कर दिया है. वहीं, मायावती यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक अलग रणनीति पर काम करती नजर आ रही हैं. वह पिछड़े समाज के साथ जेन जी वोट पर अपना फोकस जमा रही हैं और परिवारवाद की राजनीति से भी बचना चाहती हैं.

मायावती ने कहा है कि जिस प्रकार से 'परिवारवाद' आदि के विरुद्ध कायम रहे, उनकी शिष्या होने के नाते मैं भी उसी प्रकार से पूरी तरह डटी हूँ , और जैसाकि मैंने काफी कुछ इस पर अमल करके भी दिखाया है और यदि मैं लड़की नहीं होती, तो मैं फिर मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही अपने भाई-बहिनों आदि में से किसी को भी अपने साथ नहीं रखती. लेकिन मैं लड़की होने की वजह से अपनी सुरक्षा सम्बन्धी, हर परेशानी से मुक्त होकर व पूरे मान-सम्मान के साथ पार्टी में आगे बढ़ती रहूँ तभी मुझे अपने सबसे छोटे भाई श्री आनन्द कुमार को मजबूरी में अपने साथ रखना पड़ा है. और अब इनके बच्चों के बड़े व शादीशुदा होने पर काफी कुछ मुझे भी झेलना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी मैं किसी के भी मोह आदि के चक्कर में ना पड़कर पार्टी को कोई भी नुकसान नहीं पहुचने दूंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Anand, Akash Anand BSP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com