बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान (Rajasthan) की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की पार्टी में भूमिका को लेकर पिछले कुछ महीनों से खींचतान नजर आ रही है. राजे के समर्थक रोहिताश शर्मा जिन्होंने बयान दिया था कि राजस्थान में वसुंधरा राजे के कद का कोई नेता नहीं है, उन्हें पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है और अब बीजेपी दफ्तर के सामने से उनका पोस्टर हटा दिया गया है. हालांकि, राजे ने साफ किया कि वो पोस्टर की राजनीति नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर राज करने की राजनीति करती हैं.
राजस्थान के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने अपने गृह जिले झालावाड़ पहुँची वसुंधरा राजे ने शहर के डाक बंगले में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से भी मुलाकात की और उनके अभाव अभियोग सुने. इस दौरान वसुंधरा राजे से मिलने के लिए डाक बंगले में सुबह से ही लोग जमा होने शुरू हो गए थे. जिले के दूरदराज इलाकों से भी बीजेपी कार्यकर्ता वसुंधरा राजे से मिलने जिला मुख्यालय पहुंचे थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस दौरान वसुंधरा राजे ने विधानसभा वार पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर फीडबैक लिया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ के हालात के साथ बीजेपी में चल रहे पोस्टर विवाद पर भी बातचीत की.
Rajasthan: एक सितम्बर से खुलेंगे स्कूल-कालेज, शर्त के साथ सरकार ने दी अनुमति
राजे ने कहा कि पिछले दो दिनों में उन्होंने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण किया है. झालावाड़, बारां समेत हाड़ौती अंचल में हालात काफी खराब हैं. उन्होंने कहा कि जिले मे खेतों, मकानों, जानवरों को काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा, "मैंने पिछले कई सालों में ऐसे खराब हालात नहीं देखे, ऐसे में सरकार बाढ़ पीड़ित हर वर्ग को तुरंत राहत प्रदान करे. प्रारंभिक तौर पर सरकार तुरंत 2 माह के बिजली के बिल माफ करे और अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में भोजन के पैकेट की भी व्यवस्था करे."
पोस्टर विवाद पर उन्होंने कहा, "मैं पोस्टर की राजनीति में कभी विश्वास नहीं करती. अपने 30 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने हमेशा लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश की है. मेरी मां राजमाता सिंधिया ने भी शुरू से मुझे यही सिखाया है कि लोगों के दुख दर्द बांट कर उन्हें अपने गले से लगाओ और उनके दिलों में जगह बनाओ. जब लोगों के दिलों में जगह बन जाती है तो वहीं से राजनीति होती है." राजे ने कहा पॉलिटिक्स ही सबकुछ नही होती, जब आप लोगों को गले से लगाते हैं तो राजनीति शुरू हो जाती है.
बता दें कि इसी साल मार्च में वसुंधरा राजे ने अपने जन्म दिवस पर भी भरतपुर इलाक़े में एक यात्रा की थी. कई लोगों ने इसे एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा था क्योंकि इसमें वसुंधरा समर्थक ही नज़र आए थे लेकिन उस वक्त राजे ने इसे शक्ति नहीं बल्कि भक्ति प्रदर्शन का नाम दिया था. इस बार फिर राजे के समर्थक नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं