विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2023

"बिहार में आज से ऐतिहासिक काम की हो रही है शुरुआत..": जातीय जनगणना पर बोले डिप्टी CM तेजस्वी यादव

बिहार में आज से कास्ट बेस्ड सर्वे की शुरुआत हो रही है. इस मौके पर राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए बीजेपी को गरीब और दलित विरोधी करार दिया.

"बिहार में आज से ऐतिहासिक काम की हो रही है शुरुआत..": जातीय जनगणना पर बोले डिप्टी CM तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
पटना:

बिहार में आज से जातीय सर्वे की शुरुआत होने जा रही है. राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक काम की शुरुआत आज होने जा रही है. इसका निर्णय बहुत पहले हो गया था. हम लोगों की यह मांग पहले से ही रही है. लेकिन केंद्र सरकार ने इसे पार्लियामेंट में भी टाल दिया. उन्होंने आगे कहा, “लालू जी के रहते हुए मनमोहन सरकार ने यह करवाया भी था. उसमें सारी चीजें थीं लेकिन बाद में भाजपा के लोगों ने डेटा को करप्ट बता दिया.

इसके बाद हमने विधानसभा में भी प्रस्ताव रखा था, प्रधानमंत्री से भी मिलकर आए थे. भारत सरकार से इसे पूरे देश में करने की मांग की थी भाजपा गरीब और दलित विरोधी है, ये लोग नहीं चाहते कि जातीय जनगणना हो.” इसलिए इन्होंने हरसंभव कोशिश की ताकि सही आंकडा सामने ने आए. इसलिए इन्होंने डेटा को करप्ट बता दिया. लेकिन आज इसकी शुरुआत हो रही है, जिसे कास्ट बेस्ड सर्वे का नाम दिया गया. जिससे हमारे पास साइंटिफिक डेटा होगा, उसी हिसाब से जरूरी और कल्याणकारी योजनाएं बनेगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि इसे ये मालूम होगा कि किसे आगे लेकर चलना है, कौन भूमिहीन है, कौन नाला साफ करता है, कौन कचरा ढोहता है और कौन भीख मांगता है. ये सभी आकंड़े हमारे पास होंगे. इसी को लेकर बीजेपी डरी हुई है. क्योंकि वो नहीं चाहती कि ये आंकड़ उजागर हो. इसी के साथ उन्होंने कहा कि बिहार सीएम ने अपनी यात्रा का मकसद भी बता दिया है, लेकिन हम तमाम विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहते हैं जिसको लेकर जिसे जो टिप्पणी करनी है करे, वो स्वतंत्र है, किसी पर कोई पाबंदी तो है नहीं.

ये भी पढ़ें : "ये चले दावोस में बर्फ उड़ाने और योगी ने... " : सामना ने शिंदे-फडणवीस पर यूं साधा निशाना

ये भी पढ़ें : आंख ठीक होने की मन्नत पूरी न होने पर युवक ने दो मंदिरों में की तोड़फोड़, गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Caste-based Census Begins In Bihar Today, Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav, BJP Vs RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com