- सुशांत राजपूत केस की जांच कर रही CBI
- सुशांत के पिता के वकील हैं विकास सिंह
- केके सिंह ने रिया के खिलाफ दर्ज कराई है FIR
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में हर रोज नया खुलासा हो रहा है. CBI इस केस की जांच में जुटी है. गुरुवार को सुशांत की गर्लफ्रेंड और इस केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने NDTV के साथ खास बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. रिया ने बताया कि सुशांत मारिजुआना (नशीला पदार्थ) पीता था. उनसे मुलाकात से पहले से वह मारिजुआना पीता था. उन्होंने सुशांत को इसे लेने से कई बार रोका था. वहीं दूसरी ओर सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने आरोप लगाया कि रिया ने अपने बॉयफ्रेंड (सुशांत राजपूत) का आर्थिक तौर पर शोषण किया था.
NDTV के साथ बातचीत में विकास सिंह ने कहा, 'अगर सुशांत जिंदा होते तो मुझे तब भी परेशानी नहीं होती अगर वो रिया पर 500 करोड़ खर्च कर देते. सुशांत की मौत के बाद परिवार को पता चला कि रिया ने सुशांत का इस्तेमाल किया है. उनके बीच प्यार नहीं था. उसने सुशांत का टिश्यू पेपर की तरह इस्तेमाल किया.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुशांत केस : AIIMS की टीम सोमवार को जा सकती है मुंबई, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से मिलेगी
रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर उन्होंने कहा, 'मान लेते हैं कि जो कुछ भी वो कह रही है वो सब सच है, लेकिन जब उसे पता चला कि सुशांत को मानसिक दिक्कतें हैं तो क्या उसका ये फर्ज नहीं बनता था कि परिवार को इसकी जानकारी दें. क्या वो इस बारे में बता सकती है कि वो सुशांत को कॉफी और पानी में मिलाकर बैन की गई ड्रग देती थी. क्या उसने डॉक्टर को इस बारे में बताया. अगर आप उसकी जानकारी के बगैर उसे ड्रग दे रही हो, अगले 30-40 मिनट तक उसका दिमाग कंट्रोल करने के लिए तो क्या उसने इस बारे में डॉक्टर को बताया था.'
अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती के बयान का किया खंडन, इंस्टाग्राम पर दिया जवाब
बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत राजपूत के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों से इंकार किया है. उनका कहना है कि उन्होंने सभी जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग किया है और वह आगे भी जांच में सहयोग करती रहेंगी. ड्रग्स लेने के आरोपों पर उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी ड्रग्स नहीं ली है. मैं किसी भी डीलर को नहीं जानती हूं. मैं अपना टेस्ट कराने को तैयार हूं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन सबके बारे में बात करनी पड़ रही है क्योंकि पैंडोरा बॉक्स सुशांत के परिवार ने ही खोला है. मैं सुशांत की यादों को अपने साथ चाहती हूं क्योंकि वो बहुत खूबसूरत लड़का था. वो मारिजुआना लेता था और मैं उसके जीवन के बस इसी हिस्से को कंट्रोल करना चाहती थी.'
VIDEO: सुशांत की डेडबॉडी पर पड़े निशान बेल्ट के हो सकते हैं- वकील की दलील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं