विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2021

'CAPF की दो कंपनियां तुरंत भेजें त्रिपुरा, मीडिया कवरेज की दें इजाजत', सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निकाय चुनाव शुरू हो चुके हैं, इसलिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए वहां तुरंत केंद्रीय सुरक्षा बल भेजा जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बिना किसी व्यवधान के वोटिंग सुनिश्चित किया जाए. कोर्ट ने DGP, IGP और MHA को लगातार हालात की समीक्षा करने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा के निकाय चुनावों में CAPF की दो कंपनियों को भेजने का आदेश दिया है.
नई दिल्ली:

त्रिपुरा (Tripura) में चल रहे स्थानीय निकाय चुनावों के बीच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है Central Armed Police Force (CAPF) की दो कंपनियों को जल्द ये जल्द त्रिपुरा भेजा जाय. कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस बावत तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने चुनावों में सीसीटीवी की अनुपस्थिति में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया को बेरोक-टोक चुनाव की कवरेज की इजाजत देने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग और अधिकारी इस आदेश का पालन करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निकाय चुनाव शुरू हो चुके हैं, इसलिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए वहां तुरंत केंद्रीय सुरक्षा बल भेजा जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बिना किसी व्यवधान के वोटिंग सुनिश्चित किया जाए. कोर्ट ने  DGP, IGP और MHA को लगातार हालात की समीक्षा करने को कहा है. 

कोर्ट ने कहा है कि शीर्ष अधिकारी हालात की समीक्षा कर सुझाव देंगे कि क्या वहां और अधिक सुरक्षाबलों की जरूरत है. कोर्ट ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक मतदान बूथ पर पर्याप्त CAPF हो ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सके.

त्रिपुरा : नगर निकाय चुनावों की वोटिंग के बीच TMC ने लगाया धांधली का आरोप, शेयर किया बूथ के अंदर का Video

मामले की सुनवाई शुरु करते हुए जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने रिपोर्ट दायर की है और मुझे सुबह ही मिली है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कोर्ट को बताया कि वोटिंग पिछले ढाई घंटे पहले  शुरु हुई है जिसके कई वीडियो मिले हैं. शंकरनारायणन ने बताया कि वीडियो में बाहरी लोगों को बूथों में घुसते हुए देखा गया है. इस पर एसजी तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि वहां अतिरिक्त दो बटालियन भेजने के लिए गृह मंत्रालय से अनुरोध किया गया है. 

त्रिपुरा सरकार की तरफ से पेश हुए वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि  मतदान पूरी तरह से शांति से चल रहा है और केवल याचिकाकर्ता और हस्तक्षेपकर्ता ही बाधा डाल रहे हैं.  इस पर गोपाल शंकरनारायण ने कहा, "वहां पूरा आतंक चल रहा है. मेरे पास यह साबित करने के लिए वीडियो हैं लेकिन मैं वीडियो को बेंच में दिखाने की स्थिति में नहीं हूं."

त्रिपुरा नगरपालिका चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

इस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि अब पोस्ट मॉर्टम करने के बजाय  हम किसी भी केंद्रीय सशस्त्र बल की 2 अतिरिक्त कंपनी को तुरंत तैनात करने के लिए MHA को निर्देश दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripura Civic Bodies Polls, Tripura Local Body Elections, Supreme Court, CAPF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com