विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2021

श्रीधरन के BJP में शामिल होने का केरल चुनाव में मामूली असर ही रहेगा : शशि थरूर

केरल से कांग्रेस शशि थरूर (Congress leader Shashi Tharoor) ने कहा कि बीजेपी के लिए राज्य में अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर कर पाना मुश्किल होगा. पिछले चुनाव में बीजेपी ने 1 सीट जीती थी. 

श्रीधरन के BJP में शामिल होने का केरल चुनाव में मामूली असर ही रहेगा : शशि थरूर
थरूर ने कहा कि ई श्रीधरन का राजनीति में प्रवेश चौंकाने वाला है.
नई दिल्ली:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन (E Sreedharan) के बीजेपी में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया तोड़ी है. थरूर ने कहा कि केरल विधानसभा चुनाव में इसका असर बेहद मामूली होगा. BJP केरल की कुछ सीटों को छोड़कर अन्य पर मुकाबले में ही नहीं है. 

केरल से कांग्रेस शशि थरूर ने कहा कि बीजेपी के लिए राज्य में अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर कर पाना मुश्किल होगा. पिछले चुनाव में बीजेपी ने 1 सीट जीती थी. उन्होंने कहा कि श्रीधरन के राजनीति में प्रवेश का सबसे बड़ा प्रभाव यही होगा कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की, इससे ज्यादा कुछ नहीं.

थरूर ने कहा कि ई श्रीधरन के बीजेपी में शामिल होने के ऐलान ने उन्होंने भी चौंकाया. लेकिन श्रीधरन का ज्यादातर वक्त इंजीनियरिंग परियोजनाओं को मूर्त रूप देने में बीता है, न कि इस प्रतिस्पर्धी लोकतंत्र की नीतियों के निर्माण या लागू करने में. राजनीति एक अलग ही दुनिया है. तिरुवनंतपुरम से सांसद (Thiruvananthapuram MP) थरूर ने कहा कि श्रीधरन का कोई राजनीतिक अनुभव है या पृष्ठभूमि नहीं है, लिहाजा केरल विधानसभा चुनाव में उनका मामूली रहने के आसार हैं. 

थरूर ने कहा कि जब उन्होंने 53 साल की उम्र में राजनीति में प्रवेश किया था तो वह सोच रहे थे कि इतनी देर से शुरुआत के बाद वह कितना असर छोड़ पाएंगे. लेकिन 88 साल की उम्र के शख्स के बारे में वह क्या कह सकते हैं.क्या श्रीधरन की इंट्री के बाद केरल विधानसभा चुनाव में UDF, LDF के साथ बीजेपी का त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, इस सवाल पर थरूर ने कहा कि बीजेपी कुछ सीटों को छोड़कर कहीं भी प्रतिस्पर्धा में नहीं है. वह पिछला प्रदर्शन भी दोहरा ले तो बड़ी बात होगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
E Sreedharan BJP, Congress Leader Shashi Tharoor, Kerala Assembly Election 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com