रजनीकांत को कई राजनीतिक दल राजनीति में आने का न्योता दे चुके हैं (फाइल फोटो)
- बीजेपी रजनीकांत को राजनीति में आने का न्योता पहले ही दे चुकी है
- रजनीकांत अपनी राजनीतिक मित्रों से विचार-विमर्श कर रहे हैं
- नदियों को जोड़ने की योजना में एक करोड़ रुपये देने का ऐलान
नई दिल्ली:
दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत, जिनके बारे में जल्द ही राजनीति में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं, ने राजनीतिक पारी शुरू करने से साफ संकेत दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने राजनीतिक मित्रों से साथ राजनीति की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही इसके बारे में कोई अंतिम फैसला ले लेंगे.
चेन्नई हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने उनसे राजनेताओं के साथ उनके द्वारा की जा रही चर्चा के बारे में पूछा तो रजनीकांत ने कहा, ' मैंने इस बारे में इनकार नहीं किया है. हम चर्चा कर रहे हैं और अभी निर्णय लेना है.'
बता दें कि पिछले दिनों किसान नेता पी. अय्याकन्नू के नेतृत्व वाले 16 किसानों के प्रतिनिधिमंडल से तमिल के सुपरस्टार ने मुलाकात की और नदियों को जोड़ने के उनके अनुरोध का समर्थन करने का आश्वासन दिया. रजनीकांत ने मिलने आए किसानों से उन्होंने कहा कि नदियों को जोड़ने के उनके अनुरोध के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन दिया जाएगा और इस संबंध में उन्होंने एक करोड़ रुपये देने का वादा किया.
दिल्ली में विरोध के अलग-अलग नए तरीके अपनाकर तूफान खड़ा करने वाले किसान नेता ने कहा कि रजनीकांत ने उन्हें नदी को जोड़ने की दिशा में तत्काल एक करोड़ रुपया देने की पेशकश की.
रजनीकांत ने पिछले महीने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए उनसे युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा था. उन्होंने कहा था कि व्यवस्था सड़ी हुई है और उसे बदले जाने की आवश्यकता है.
रजनीकांत ने कहा था कि जब भी कोई युद्ध आएगा तो वे अपनी मातृभूमि की रक्षा के फौरन आगे आएंगे. उन्होंन अपने प्रशंसकों से कहा, 'मेरे पास धैर्य है, काम और अपना कर्तव्य, आप सब के पास भी. अपना काम करो और अपनी बारी आने का इंतजार करो. जब युद्ध होता तो हम मिलकर सामना करेंगे.' उन्होंने कहा, "यदि भगवान की इच्छा है, तो मैं राजनीति में प्रवेश करूंगा."
इस बयान के बाद तमिलनाडु में भाजपा नेताओं ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने का न्योता दिया था. यहां तक कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इससे रजनीकांत का निजी फैसला बताते हुए कहा था कि सभी अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए. 66 वर्षीय सुपर स्टार रजनीकांत ने कहा था कि वे अपने चाहने वालों से अक्टूबर में मुलाकात करेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
South Superstar Rajinikanth, Rajinikanth, Chennai Airport, P. Ayyakannu, Prime Minister Narendra Modi, Interlink Rivers, Prepare For War