विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 831 करोड़ की कमाई अब OTT पर भी नंबर-1, ताबड़तोड़ एक्शन फिल्म का अमेजन प्राइम पर जलवा

15 अक्टूबर को रजनीकांत की ये फिल्म जब थियेटर्स में रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए. फिल्म की कमाई 831 करोड़ के पार रही. इसके बाद जब ये फिल्म ओटीटी पर आई तो भी नंबर-1 बन गई.

बॉक्स ऑफिस पर 831 करोड़ की कमाई अब OTT पर भी नंबर-1, ताबड़तोड़ एक्शन फिल्म का अमेजन प्राइम पर जलवा
बॉक्स ऑफिस पर हुई चांदी, ओटीटी पर रिलीज होकर भी नंबर-1 बनी ये फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

ओटीटी पर रिलीज होना किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए एक नए मौके की तरह होता है. कई दफा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हुई फिल्म ओटीटी पर छा जाती है तो कभी ऐसा भी हो जाता है कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्म ऑन लाइन प्लैटफॉर्म पर भी अपनी धाक जमाने में कामयाब होती है. हम फिलहाल जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह 15 अक्तूबर 2026 को थियेटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर भी इसे दर्शकों का प्यार मिला है. अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही फिल्म ट्रेंडिंग चार्ट पर टॉप पोजिशन पर पहुंच गई है.

जेलर 2 थियेटर्स में रिलीद के करीब एक महीने बाद ओटीटी पर आ गई. 12 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई ये फिल्म तीन दिन के अंदर ही नंबर-1 बन गई. दशहरे के करीब थियेटर्स में रिलीज हुई जेलर 2 ने दर्शकों को एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन मिक्स दिया था. नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को लेकर वही एक्साइटमेंट दिखा रही है.

प्राइम वीडियो पर नंबर-1 जेलर 2

जेलर 2 को ओटीटी पर खूब देखा जा रहा है. दमदार कहानी, रजनीकांत का स्टाइलिश अंदाज और एक्शन सीक्वेंस की वजह से यह जल्दी ही ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई. फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर बज और थियेटर्स में रजनीकांत का एक्शन देखना मिस कर गए लोगों के लिए घर बैठे फिल्म का रोमांच लेने का ये मौका शानदार है. यही वजह है कि लोग इस फिल्म को खूब देख रहे हैं. यह पूरे भारत में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है.

जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास 

जेलर 2 ने ना सिर्फ तमिल सिनेमा में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि रजनीकांत के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई. 820 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ यह फिल्म साउथ इंडियन सिनेमा की बड़ी कामयाबी साबित हुई. अगर आप एक्शन, कॉमेडी और रजनीकांत के क्लासिक अंदाज के फैन हैं तो प्राइम वीडियो पर जेलर 2 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.

यह भी पढ़ें: OTT पर रिलीज हुई 8 फिल्में और सीरीज, बढ़ते AQI से जहरीली होती हवा से बचें, घर बैठे लें एंटरटेनमेंट का फुल डोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jailer 2, Jailer 2 Box Offfice Collection, Rajinikanth, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com