विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2018

GST पर तकरार : स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महाधिवेशन को बताया दुनिया का सबसे लंबा राजतिलक समारोह

कांग्रेस महाधिवेशन में अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा 'मोदी सरकार कोई भी वादा पूरा करने में नाकाम रही है.

GST पर तकरार : स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महाधिवेशन को बताया दुनिया का सबसे लंबा राजतिलक समारोह
फाइल फोटो
  • राहुल-स्मृति फिर तकरार
  • अमेठी से लड़ चुके हैं दोनों चुनाव
  • राहुल ने की जीएसटी की आलोचना
नई दिल्ली:

जीएसटी पर राहुल गांधी के हमले का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा जवाब दिया है. राहुल की ओर से जीएसटी को लेकर ट्विटर पर की गई आलोचना पर उन्होंने जवाब देते हुए लिखा एक आर्टिकल का लिंक शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कुल मिलाकर जीएसटी की तारीफ़ की है. ईरानी ने कांग्रेस महाधिवेशन की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि अगर दुनिया के सबसे लंबे राजतिलक समारोह से फुर्सत मिले तो राहुल गांधी को ये आर्टिकल पढ़ना चाहिए. राहुल ने रविवार को ट्वीट किया था कि अब दुनिया भी जीएसटी के आतंक को समझने लगी है. विश्व बैंक ने भी इसे दूसरा सबसे ज़्यादा दर वाला और दुनिया के सबसे जटिल टैक्स माना है. 


राम के वजूद पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस का पांडवों से तुलना करना हास्यास्पद : भाजपा

आपको बता दें कि कांग्रेस महाधिवेशन में अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा 'मोदी सरकार कोई भी वादा पूरा करने में नाकाम रही है. मज़दूरों, किसानों की हालत ख़राब हुई है. युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा और बड़े-बड़े उद्योगपतियों की बल्ले-बल्ले है'. राहुल ने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर अल्पसंख्यकों, बुद्धिजीवियों, दलितों पर अत्याचार हो रहा है.

वीडियो : राहुल गांधी ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं. इसके बाद से वो राहुल को किसी भी मुद्दे पर घेरने से नहीं चूकती हैं. बीते चार सालों में स्मृति ने लगातार अमेठी में जनसंपर्क बनाए रखा है और इस बार भी उनके अमेठी से ही चुनाव लड़ने की संभावना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani On Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com