विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2020

पंजाब : कृषि कानून का विरोध जारी, किसानों के समर्थन में उतरे गायक-अभिनेता

रनजीत बावा (Ranjit Bawa) ने कहा, 'हमने सड़क का रास्ता इसलिए चुना क्योंकि ये हमारे अस्तित्व पर खतरा है. हम लोगों के सामने परफॉर्म करके कमाते हैं और ये कानून हम सभी को प्रभावित करेगा.'

Also Read in
पंजाब : कृषि कानून का विरोध जारी, किसानों के समर्थन में उतरे गायक-अभिनेता
किसान कृषि कानून का पुरजोर विरोध कर रहे हैं. (फाइल फोटो)
  • किसानों द्वारा कृषि कानून का विरोध जारी
  • पंजाब-हरियाणा के किसान कर रहे प्रदर्शन
  • किसानों को मिला गायक-अभिनेताओं का साथ
चंडीगढ़:

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं हो रहा है. खासकर पंजाब और हरियाणा के किसान लगातार इसे वापस लेने की मांग पर डटे हुए हैं. इस कड़ी में अब किसानों को गायक व अभिनेताओं का भी साथ मिला है. पंजाब के मशहूर सिंगर 31 वर्षीय रनजीत बावा (Ranjit Bawa) समेत कई जानी-मानी हस्तियां इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गई हैं. रनजीत का कहना है कि गायक इसलिए सड़कों पर हैं क्योंकि यह उनके अस्तित्व की लड़ाई है.

रनजीत बावा ने कहा, 'हमने सड़क का रास्ता इसलिए चुना क्योंकि ये हमारे अस्तित्व पर खतरा है. हम लोगों के सामने परफॉर्म करके कमाते हैं और ये कानून हम सभी को प्रभावित करेगा.' अभिनेता दीप सिद्धू (Deep Sidhu) बीजेपी सांसद सनी देओल (Sunny Deol) के करीबी माने जाते हैं, वह कहते हैं कि यह विरोध प्रदर्शन पंजाब के लिए है.

केंद्र और किसान नेताओं के बीच वार्ता बेनतीजा, पंजाब में किसानों का आंदोलन रहेगा जारी

बटाला में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा, 'ये सिर्फ किसानों का विरोध प्रदर्शन नहीं है बल्कि ये अस्तित्व को बचाने के लिए प्रदर्शन है. मार्टिन लूथर किंग जो अमेरिका के क्रांतिकारी थे, हमें उनसे सीखने की जरूरत है कि किस तरह से प्रदर्शनों को दिशा दी जाती है. हमें इसमें बच्चों को भी शामिल करने की जरूरत है.'

बिहार में धान की कुटाई शुरू पर सरकारी खरीद न होने से किसान नाराज, आधे दाम में बेच रहे उपज

चंडीगढ़ स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर हरजेश्वर पाल सिंह कहते हैं कि आर्थिक कारणों के चलते गायक इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं. विरोध को लेकर रेल रोके जाने से पंजाब में रोजमर्रा के जरूरी सामानों की कमी हो गई है. पिछले हफ्ते किसानों ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर अपनी मांगें उनके समक्ष रखी थीं. यह बैठक बेनतीजा रही थी.

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : गीतों के जरिए किसान आंदोलन से जुड़ रहे हैं पंजाब के नौजवान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Singers, Punjab Actors, Farmers Protest, Farm Laws Protest In Punjab, Ranjit Bawa, Deep Sidhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com