विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का मजाक उड़ाने पर शशि थरूर घिरे, तीखी निंदा

कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान के बाद हरियाणा सरकार के दो मंत्रियों ने उनकी तीखी आलोचना की

Also Read in
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का मजाक उड़ाने पर शशि थरूर घिरे, तीखी निंदा
शशि थरूर.
चंडीगढ़: नई मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के उपनाम का इस्तेमाल करते हुए नोटबंदी को लेकर केंद्र पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के हमले के बाद हरियाणा सरकार के दो मंत्रियों ने उनकी तीखी आलोचना की है. हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि थरूर ने नई मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पर संवेदनहीन और लापरवाह शब्द का इस्तेमाल किया.

उन्होंने थरूर से माफी मांगने को कहा. जैन ने कहा कि हरियाणा की छिल्लर पर केवल राज्य ही नहीं, समूचे देश को नाज है.

VIDEO : मानुषी छिल्लर बनीं विश्व सुंदरी

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी थरूर की आलोचना की. अभिमन्यु ने ट्वीट किया, ‘‘बेशर्म बयान को वापस लिया जाना चाहिए और शशि को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए...विश्वास नहीं होता ...वह इतने नीचे जा सकते हैं . ’’ थरूर ने अपने बयान के लिए अफसोस प्रकट करते हुए कहा है कि वह हल्का फुल्का बयान था. उन्होंने छिल्लर की तारीफ की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miss World Manushi Chhillar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com