- शाहीन बाग में शख्स ने की फायरिंग
- कहा- रास्ता खुलवाने पहुंचा था शाहीन बाग
- दल्लूपुरा का रहने वाला है कपिल गुर्जर
Shaheen Bagh Firing: दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता कानून (CAA Protests) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन स्थल के पास एक शख्स ने फायरिंग की. फायरिंग के समय वह 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहा था. पुलिस की पूछताछ में आरोपी शख्स ने अपना नाम कपिल गुर्जर बताया और वह पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है. पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि, 'इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी.' उधर, पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसकी उम्र 25 साल है और वह एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ता है. उसने कहा कि उसके अपने ही देश में कैसे कुछ मुट्ठी भर लोगों ने शाहीन बाग में सड़क पर कब्जा किया हुआ है. उसे इस बात का गुस्सा था और वह सड़क खुलवाने के लिए वहां पहुंचा था. कपिल गुर्जर ने बताया कि वह ऑटो लेकर वहां पहुंचा और 2 राउंड फायरिंग की.
#WATCH Delhi: Man who fired bullets in Shaheen Bagh has been taken away from the spot by police. The man claims to be Kapil Gujjar, a resident of Dallupura village (near Noida border). pic.twitter.com/6xHxREQOe1
— ANI (@ANI) February 1, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उधर, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस के पास में खड़े शख्स ने दो-तीन बार फायरिंग की. उसने बताया, 'हमने अचानक गोलियों की आवाज सुनी. उस समय वह 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहा था. उसके पास सेमी ऑटोमेटिक गन थी और उसने दो राउंड फायर किए. पुलिस उसके पीछे खड़ी थी. उसने आगे बताया कि जब उसकी बंदूक जाम हो गई, तो वह भागने लगा. उसने फिर से फायरिंग की कोशिश की बंदूक को झाड़ियों में फेंक दिया. इसके बाद हमने कुछ पुलिसवालों की मदद से उसे पकड़ लिया.
दिल्ली के शाहीन बाग में CAA के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन स्थल के पास फायरिंग, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
वहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस शाहीन बाग में कुछ लोकल लोगों से भी बात कर रही है. पुलिस का कहना है कि पूरा प्रोटेस्ट ओपन एरिया में हो रहा है. पुलिस दूर रहती है, पुलिस नज़दीक जाती है तो लोग विरोध करने लगते हैं. लोगों से बात की जा रही है कि इस एरिया को कैसे सिक्योर किया जाए.
VIDEO: दिल्ली के शाहीन बाग में युवक ने की फायरिंग, पुलिस ने दबोचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं