विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2020

गरीब और मध्यम आय वाले देशों को सप्लाई करने के लिए अब 20 करोड़ वैक्सीन बनाएगी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ भी करार है जिसमें 10 करोड़ कोरोना की वैक्सीन सप्लाई करने की बात है.

गरीब और मध्यम आय वाले देशों को सप्लाई करने के लिए अब 20 करोड़  वैक्सीन बनाएगी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने घोषणा किया है कि GAVI ( ग्लोबल एलाइंस फॉर वैक्सीन इम्यूनाइजेशन) के साथ मिलकर 10 करोड़ कोरोना की वैक्सीन भारत और अन्य गरीब/मध्यम आय वाले देशों को सप्लाई करेंगे. इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ भी करार है जिसमें 10 करोड़ कोरोना की वैक्सीन सप्लाई करने की बात है. यानी अब सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 20 करोड़ कोरोना वैक्सीन सप्लाई करने का करार कर चुका है.

कंपनी को उम्मीद है 2021 में वैक्सीन उपलब्ध हो जानी चाहिए. आपको बता दें सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन का इंडिया में फेस 3 ट्रायल कर रही है सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया. देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में 70,589 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 61,45,291 पर पहुंच गई है. 

VIDEO:सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने गेट्स फाउंडेशन से किया करार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus Symptoms, Vaccine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com