विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2021

देश में बनेगी Sputnik V वैक्सीन? सीरम इंस्टीट्यूट ने ड्रग कंट्रोलर से मांगी इजाजत

Sputnik V वैक्सीन: इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भारत में रूस के स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है. एक सूत्र ने बताया, ‘‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) को बुधवार को एक आवेदन दिया है, जिसमें कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी के भारत में निर्माण के लिए परीक्षण लाइसेंस दिए जाने की अनुमति मांगी गई है.’’

देश में बनेगी Sputnik V वैक्सीन? सीरम इंस्टीट्यूट ने ड्रग कंट्रोलर से मांगी इजाजत
Sputnik V Covid Vaccine: इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भारत में रूस के स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है.
नई दिल्ली:

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India (SII) ने देश में कोविड-19 टीका स्पूतनिक वी (Sputnik V vaccine) बनाने के लिए औषधि महानियंत्रक (DCGI) से परीक्षण लाइसेंस की अनुमति मांगते हुए आवेदन दिया है. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुणे स्थित कंपनी ने विश्लेषण और जांच के लिए भी परीक्षण लाइसेंस की मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया है.

इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भारत में रूस के स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है. एक सूत्र ने बताया, ‘‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) को बुधवार को एक आवेदन दिया है, जिसमें कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी के भारत में निर्माण के लिए परीक्षण लाइसेंस दिए जाने की अनुमति मांगी गई है.''

Covid-19 Vaccine: रूस से स्पूतनिक वी टीके की 30 लाख खुराक की खेप हैदराबाद पहुंची

सीरम इन्स्टीट्यूट पहले ही सरकार को बता चुका है कि वह जून में 10 करोड़ कोविशील्ड खुराकों का उत्पादन और आपूर्ति करेगा. वह नोवावैक्स टीका भी बना रहा है. नोवावैक्स के लिए अमेरिका से नियामक संबंधी मंजूरी अभी नहीं मिली है. डीसीजीआई ने अप्रैल में इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी.

स्पूतनिक वी की 30 लाख खुराक की खेप मंगलवार को हैदराबाद पहुंची थी. इस वैक्सीन को अप्रैल में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिली थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sputnik V COVID-19 Vaccine, Serum Institute Of India, Sputnik V COVID-19 Vaccine Latest News, COVID-10 Vaccine, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com