विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

सूरत रेप केस: आंध्र प्रदेश के शख्स ने सूरत में मृत मिली बच्ची को अपनी बेटी बताया

आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति ने सूरत पुलिस से आज संपर्क करके दावा किया कि जिस नाबालिग लड़की का शव यहां छह अप्रैल को बरामद किया गया था, वह उसकी बेटी हो सकती है.

सूरत रेप केस: आंध्र प्रदेश के शख्स ने सूरत में मृत मिली बच्ची को अपनी बेटी बताया
व्यक्ति के दावे का सत्यापन करने के लिये डीएनए नमूने को जांच के लिए भेजा गया है.
  • आंध्र प्रदेश के शख्स ने मृत बच्ची को अपनी बेटी बताया
  • नाबालिग लड़की का शव यहां छह अप्रैल को बरामद किया गया था
  • डीएनए नमूने को जांच के लिए भेजा गया है
सूरत: आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति ने सूरत पुलिस से आज संपर्क करके दावा किया कि जिस नाबालिग लड़की का शव यहां छह अप्रैल को बरामद किया गया था, वह उसकी बेटी हो सकती है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति के दावे का सत्यापन करने के लिये डीएनए नमूने को जांच के लिए भेजा गया है. सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा, ‘‘ आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ हमसे संपर्क किया और दावा किया कि छह अप्रैल को जिस लड़की का शव मिला था, वह उसकी बेटी है. उसने कहा कि वह पिछले साल अक्तूबर में लापता हो गई थी.’’ 

यह भी पढ़ें: सूरत रेप केस: CBI को सौंपा मामला, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- एक हफ्ते तक किया गया था टॉर्चर

शर्मा ने कहा, ‘‘ उस व्यक्ति ने कहा कि उसका दावा इस तथ्य पर आधारित है कि उसकी लापता बेटी का फोटो पीड़िता से मेल खा रहा था. उसने अपनी लापता बेटी का आधार कार्ड दिया. हम इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि पीड़िता उसकी बेटी है. 

VIDEO: सूरत में 9 साल की बच्ची से रेप, शव पर चोट के 86 निशान
उन्होंने कहा कि दावे की पुष्टि के लिये हम उनके डीएनए नमूने का मिलान करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surat Rape Case, Andhra Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com