दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अभी चार राज्यों में चुनावों के मद्देनजर रेड भी डाली जाएंगी और गिरफ्तारियां भी होंगीं. हमें पता चला है कि केंद्र की एजेंसियां सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली हैं, लेकिन हमें डर नहीं है. अगर वे एजेंसियां भेजना चाहें तो भेज सकते हैं. मुझ पर, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, हमारे 21 विधायकों सब पर पहले भी रेड हो चुकी है. कुछ नहीं मिला. अब फिर ये करना चाहते हैं, तो कर लें. सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकते हैं, क्या होगा, 4-5 दिन जेल रहेंगे, बेल हो जाएगी, फिर बाहर आ जाएंगे, लेकिन हम चन्नी जी की तरह बौखलाएंगे नहीं, कि हाय रे मर गए.
अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा करेंगे CM चन्नी, बोले-दूसरों की छवि बिगाड़ना उनकी आदत
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने कोई गलत काम नहीं किया. उनके यहां तो रेड में मिले करोड़ों रुपये देखकर लोग हैरान थे.हम यही कहेंगे कि पहले भी हमारे यहां रेड हो चुकी है. हम केंद्र से कहना चाहते हैं कि आप भेजिए अपनी एजेंसियां, हम तैयार हैं. मेरे यहां, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, भगवंत मान सबके यहां भेजिए, हम उनका स्वागत करेंगे, उनकी आवभगत करेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था. केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी हैं.'गौरतलब है कि सीएम चन्नी के रिश्तेदार के घर करोड़ों रुपए मिलने के मामले को लेकर केजरीवाल ने यह ट्वीट किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं