मिस्टर इंडिया, अस्सी के दशक में आई ऐसी साइंस फिक्शन मूवी है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस मूवी को बनाया था मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर ने. इस फिल्म के बाद शेखर कपूर एक और साइंस फिक्शन मूवी की तैयारी कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी. लेकिन फिल्म पूरी बनने से पहले ही डिब्बाबंद हो गई. इस साइंस फिक्शन मूवी में आमिर खान को बतौर हीरो साइन किया गया था. उनके साथ फिल्म में रवीना टंडन नजर आने वाली थीं. नसीरुद्दीन शाह और रेखा भी फिल्म में अहम भूमिका करने वाले थे.
आमिर का वीडियो वायरल
TIL there is an Aamir Khan x Shekhar Kapur Shelved Film!
byu/AftabSiddiqui inbollywood
एक पुराने वीडियो में आमिर खान खुद इस फिल्म के बारे में जानकारी दे रहे हैं. फिल्म से जुड़ा उनके इंटरव्यू का हिस्सा रेडिट पर वायरल हो रहा है. फिल्म के बारे में आमिर खान बता रहे हैं कि टाइम मशीन एक साइंस फिक्शन मूवी होने वाली थी, मिस्टर इंडिया की तरह. आमिर खान इस इंटरव्यू में बता रहे हैं कि फिल्म में साइंस के साथ साथ एक इमोशनल जर्नी भी दिखाई जाएगी. इसी क्लिप में एक और इंटरव्यू में है. जिसमें फिल्म के मेकर बता रहे हैं कि फिल्म में पुराने दौर और मॉर्डन दौर को दिखाया गया है. एक बड़ा सा मेशन भी फिल्म के लिए तैयार किया गया है. साथ ही साइंटिस्ट भी काम करते दिखाए गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्यों डिब्बा बंद हुई फिल्म?
इस फिल्म के डिब्बा बंद होने की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि फिल्म को बजट की कमी की वजह से बंद करना पड़ा. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि उस समय हॉलीवुड में साइंस फिक्शन मूवीज खूब बन रही थीं. तब ये फिल्म तकनीकी रूप से उनके सामने बहुत कमजोर साबित हो रही थी. इसलिए मेकर्स ने इसे बंद करना ही बेहतर समझा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं