विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2021

IGI एयरपोर्ट से 126 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, दो बैग में छुपाकर लाई गई थी

कस्टम विभाग ने कुल 18 किलो हेरोइन बरामद की गई और दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

IGI एयरपोर्ट से 126 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, दो बैग में छुपाकर लाई गई थी
18 किलो हेरोइन को दो बैग में छिपाकर रखा गया था
  • कस्‍टम विभाग ने बरामद की 18 किलो हेरोइन
  • दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया
  • एक बैग में 10 किलो और दूसरे में 8 किलो हेरोइन मिली
नई दिल्ली:

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से 126 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की गई है.  कस्टम विभाग की ओर से कुल 18 किलो हेरोइन बरामद की गई और दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये लोग 27 जून को जोहानिसबर्ग से दोहा होते हुए हेरोइन लेकर यहां पहुंचे थे. आरोपियों ने हेरोइन को दो बैग में छिपा रखा था.तलाशी के दौरान एक यात्री के बैग से 10 किलो जबकि दूसरे के बैग से 8 किलो हेरोइन बरामद की गई. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IGI Airport, Custom Officials, Heroin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com