विज्ञापन

हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार

हावड़ा में यूपी के संदिग्ध युवकों के पास से भारी मात्रा में US करेंसी यानी डॉलर बरामद हुए हैं. उनके पास से जांच में रुपया और डॉलर समेत 72 लाख रुपये बरामद हुए हैं. (हावड़ा से वैद्यनाथ झा की रिपोर्ट)

हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार
हावड़ा में डॉलर और रुपये की करेंसी बरामद
West Bengal:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने हावड़ा में बड़ी कार्रवाई की है. आरपीएफ पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है जो यूपी के रहने वाले हैं. जिसके पास से भारी मात्रा में रुपया और विदेशी कंरेंसी बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवकों के पास से भारी मात्रा में US करेंसी यानी डॉलर बरामद हुए हैं. आरपीएफ ने यह कार्रवाई बीते बुधवार (15 अप्रैल) को की है. जो हावड़ा डिवीजन के अंतर्गत बामनगाछी आरपीएफ पोस्ट की टीम द्वारा नियमित जांच के दौरान की गई. जांच में रुपया और डॉलर समेत 72 लाख रुपये बरामद हुए हैं.

आरपीएफ अधिकारियों ने बामनगाछी यार्ड के बनारस ब्रिज के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका. पूछताछ में उनकी पहचान अशिष सेठ (39 वर्ष) और सुमित वर्मा (23 वर्ष) के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निवासी हैं.

40 लाख से ज्यादा के डॉलर

जांच के दौरान उनके बैग से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई. इसमें भारतीय मुद्रा के रूप में 32,03,900 रुपये और 43,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 40,02,440 रुपये) शामिल हैं. इस तरह कुल बरामद राशि 72,06,340 रुपये आंकी गई है.

जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति ट्रेन संख्या 12334 डाउन (विभूति एक्सप्रेस) से संदिग्ध तरीके से उतरते हुए देखे गए थे, जिसके बाद आरपीएफ ने उन्हें हिरासत में लेकर जांच की. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आयकर विभाग, अलीपुर, को सूचित किया गया. इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने आगे की जांच के लिए मामले को अपने कब्जे में ले लिया है.

आरपीएफ हावड़ा डिवीजन ने कहा है कि रेलवे परिसर में सुरक्षा बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उनकी टीम लगातार सतर्क और प्रतिबद्ध है. अब इस मामले में जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः बंगाल में CM योगी का बयान- TMC के गुंडे और मौलान क्या बक रहे चिंता न करें... सभी बंगाल की सड़क पर लगाएंगे झाडू

लेखक के बारे में
img
संदीप कुमार
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Howrah RPF Action, UP Two Suspicious Arrest, Dollar And Rupees Currency Sized, West Bengal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com