एक शादी समारोह से लौट रहे परिवार ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा सांसद, अनंत कुमार हेगड़े की गाड़ी ने टोल प्लाजा के पास रास्ता रोका था. इसके बाद कथित तौर पर उनके गनमैन श्रीधर और ड्राइवर महेश ने कार से जबरन बाहर खींचकर उनपर हमला कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
किसने दर्ज करवाई FIR?
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा, हेगड़े की कार की वजह से उनकी गाड़ी का रास्ता अवरूद्ध हो गया. इसके, गनमैन श्रीधर (अपराधी नंबर A2) और ड्राइवर महेश (A3) ने उन्हें कार से बाहर खींचा. परिवार का आरोप है कि उनके साथ इन दोनों ने मारपीट की जिससे इन्हें गंभीर चोटें आईं हैं. पीड़ितों को इलाज के लिए दाबास्पेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
पुलिस ने FIR में अनंत कुमार हेगड़े को आरोपी नंबर A1 के रूप में नामजद किया है. इस मुकदमे में भारतीय दंड संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ को सिर और दांतों पर चोट आई है और उपचार जारी है.
वायरल वीडियो के क्या मायने?
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो बहुत संवेदनशील है. इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे हेगड़े की कार रुकी और फिर उसमें सवार लोग परिवार से मारपीट कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो ने इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है.
आगे क्या कार्रवाई हो सकती है?
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और गनमैन–ड्राइवर की भूमिका पर विशेष फोकस रहेगा. पूर्व बीजेपी संसद हेगड़े के कार चालक श्रीधर और गनमैन महेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पूरा मामला क्या है
एफआईआर पीड़ित सैफ खान की तरफ से दर्ज करवाई गई है. इसके मुताबिक सोमवार शाम 4 बजकर 30 मिनट पर जब वो एक शादी से लौट रहे थे तब नीलमंगला इलाके के टोल प्लाजा के पास अनंत कुमार हेगड़े की गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया. इसके बाद उनके गनमैन और ड्राइवर ने उन्हें गाड़ी साइड करने को कहा. इन लोगों ने उनकी गाड़ी में सवार लोगों से मारपीट की जिससे वो लोग घायल हो गए.
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार ड्राइवर और गनमैन से पूछताछ के बाद ही आगे की करवाई तय होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं