विज्ञापन
This Article is From May 28, 2024

देश का कानून पढ़ लें, मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं...: जानें, केजरीवाल के जेल जाने पर क्या बोले PM मोदी

विपक्ष के आरोप पीएम मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे पर पीएम ने कहा, "उन्होंने ये पाप किया है. मैं उसके खिलाफ बोल रहा हूं और इसीलिए उन्हें झूठ बोलने के लिए ऐसी चीजों का सहारा लेना पड़ रहा है."

देश का कानून पढ़ लें, मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं...:  जानें, केजरीवाल के जेल जाने पर क्या बोले PM मोदी
वे इतने हताश-निराश हो चुके हैं कि गालियां देना अपशब्द बोलना उनका स्वभाव बन गया है: PM
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोप 'पीएम मोदी तय करते हैं कि कौन जेल जाएगा' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बेहतर होगा कि ये लोग संविधान पढ़ लें, देश के कानून पढ़ लें, मुझे किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है". इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा, जहां तक मोदी का सवाल है, मैं तो पिछले 24 साल से गालियां खा-खा कर गाली प्रूफ बन गया हूं. 'मौत का सौदागर' और 'गंदी नाली का कीड़ा' किसने कहा था? संसद में हमारे एक साथी ने हिसाब लगाया था, 101 गालियां  गिनाई थीं. तो चाहे चुनाव हो या न हो, ये लोग (विपक्ष) मानते हैं कि गालियां देने का हक उनका ही है और वे इतने हताश-निराश हो चुके हैं कि गालियां देना अपशब्द बोलना उनका स्वभाव बन गया है ..."

राहुल गांधी और केजरीवाल पर साधा था निशाना

हाल ही में पीएम मोदी ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान से समर्थन मिलता है, पर यह लोकसभा चुनाव भारत का है और भारत का लोकतंत्र बहुत ही मैच्योर है, यहां तंदुरुस्त परंपराएं हैं और भारत के मतदाता भी बाहर की किसी भी हरकतों से प्रभावित होने वाले नहीं हैं. "मैं नहीं जानता कि कुछ ही लोग हैं, जिनको हमारे साथ दुश्मनी रखने वाले लोग क्यों पसंद करते हैं, कुछ ही लोग हैं, जिनके समर्थन में आवाज वहां से क्यों उठती है. अब यह बहुत बड़ी जांच-पड़ताल का गंभीर विषय है."

ये भी पढें-  प.बंगाल पर PM मोदी की बड़ी भविष्यवाणी, नतीजे सबको चौंका देंगे

Video :PM मोदी की बड़ी भविष्यवाणी, BJP के लिए सबसे ज्यादा फायदे वाला राज्य होगा बंगाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Pm Modi  BJP, PM Modi On Delhi Cm Kejriwal Jail, PM Narandra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com