विज्ञापन

पुष्कर मेले में ऊंटों का गजब स्टाइल, बालों पर डाई, झालरदार गहने, गले में पोम-पोम, ब्यूटी कॉन्टेस्ट, देखें फोटोज

पुष्कर मेले में नसीराबाद से ऊंट बेचने आये गणेश ने कहा कि यहां घोड़े ही घोड़े दिखाई दे रहे हैं. ऊंट कम होने की वजह से मेले की शोभा कम हो गई है. कोई सुविधा ही मिल रही इसी वजह से वह अपना ऊंट बेचना चाहते हैं.

पुष्कर मेले में ऊंटों का गजब स्टाइल, बालों पर डाई, झालरदार गहने, गले में पोम-पोम, ब्यूटी कॉन्टेस्ट, देखें फोटोज
पुष्कर मेले में ऊंटों की प्रदर्शनी.
  • राजस्थान के पुष्कर मेले में सजे-धजे ऊंट, कीमती घोड़े और छोटी गायें आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं
  • मेले में ऊंटों का ब्यूटी कांटेस्ट आयोजित किया गया जिसमें सबसे सुंदर ऊंट चुना जाता है
  • ऊंटों को सजाने के लिए उनके माथे पर झालरदार गहने, गले में पोम-पोम की लड़ियां और पैरों में घुंघरू लगाए गए

राजस्थान के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय धार्मिक और पशु मेले पुष्कर मेला का आज तीसरा दिन है.राजस्थान की संस्कृति के रंग में रंगे अलग-अलग तरह के ऊंट सभी को खूब लुभा रहे हैं. सिर्फ ऊंट ही नहीं कीमती घोड़ा और छोटी गायें भी देखते ही बन रही हैं.ये सभी जानवर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे है.

Latest and Breaking News on NDTV

पूरे साजो-श्रृंगार के साथ ऊंट पुष्कर मेले में पहुंचे हैं. उनके माथे पर सजे झालरदार गहने,गले में पोम-पोम की लड़ियां,नाक में चमकती नथ और पैरों में छन-छन करते घुंघरू देखते ही बन रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कुछ ऊंटों के बालों को हेयर डाई से रंगवाकर उनको स्मार्ट हेयरकट लुक दिया गया है.  इसी शान और ठाठ के साथ ऊंटों ने पुष्कर मेले में कदम रखा है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुष्कर मेले में ऊंटों का ब्यूटी कांटेस्ट रखा गया, यानी कि सबसे सुंदर ऊंट कौन सा है उसका चुनाव किया जाना है. इस दौरान ऊंटों ने अपना करतब और ढोल की ताल पर डांस भी दिखाया.

Latest and Breaking News on NDTV

अपने छह साल के ऊंट सुल्तान को प्रदर्शनी में लेकर पहुंचे मालिक अशोक ने बताया कि ऊंट को तैयार करने में चार से पांच दिन लग जाते है . इसके बाल नहीं है लेकिन हमने उसके सर पर डाई लगा दी है, जिससे लग रहा है कि इसके सिर में बाल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

 ऊंट के बाल काटने और उनके ऊपर डिाइन बनाने के लिए अलग उस्तरा होता है. उनके गले के जेवर को गोरबंद कहते है. इसको उन्होंने हाथ से बनाया है. इसे बनाने में सालभर लग जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ऊंट मालिक ने मेले में कम ऊंटों के पहुंचने पर चिंता जताते हुए कहा कि 10 साल पहले करीब 10-15 ऊंट आते थे लेकिन प्रतियोगिता में आज सिर्फ पांच ऊंट ही आए हैं, जो चिंता की बात है.

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान के पुष्कर मेले की पहचान पहले ऊंटों से हुआ करती थी , पुष्कर का मेला कभी ऊंटों के व्यापार का मेला हुआ करता था. दूर-दूर से पशुपालक अपने ऊंट लेकर यहां आते थे, खरीद-फरोख्त होती थी और यह मेला राजस्थान की ऊंट संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा था. वक्त बदला, तो मेले का रंग-रूप भी बदल गया.

Latest and Breaking News on NDTV

आज यही ऊंट सजे-धजे नजर आते हैं, सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं और नृत्य के करतब दिखाते हैं. यह सब आकर्षक है, मेले की रौनक भी बढ़ाता है, लेकिन इस चमक-दमक के बीच एक बड़ी चिंता राजस्थान में ऊंटों की लगातार घटती संख्या पशुपालकों को सता रही है.

ये भी पढ़ें-पुष्कर मेले में दिखी घोड़ों की लग्जरी लाइफ, कोई पीता है बिसलेरी तो कोई खाता है काजू-बादाम; करोड़ों में कीमत!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushkar Mela, Pushkar Mela 2026, Rajasthan Pushkar Fair, Rajasthan Pushkar Mela News, Pushkar Camel Fair 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com